एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में 2 रुपये 25 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, वैट पर रियायत खत्म

डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2018 में दो रुपए प्रति लीटर की राहत देते हुए राज्यों को भी दो रुपये प्रति लीटर राहत देने को कहा गया था

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दी गई रियायत को हटा दिया है. इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 2.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं. हालांकि, राज्य सरकार का दावा है कि वैट रियायत हटने के बाद भी सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की तुलना में छत्तीसगढ़ में वाहन ईंधन अब भी सस्ता है.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राजस्व का ध्यान रखते हुए डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर पर दी गई रियायत को हटाया है. राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की. राज्य में पेट्रोल और डीजल की नई दरें बृहस्पतिवार (आठ अगस्त) से लागू हो गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि सात अगस्त को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 77.36 रुपए, नागपुर में 78.09 रुपए जबकि रायपुर में 70.85 रुपए प्रति लीटर थी। इसमें 2.25 रुपए की वृद्धि बहुत कम है.

सात अगस्त को छत्तीसगढ़ में कर सहित डीजल 69.27 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 70.85 रुपए प्रति लीटर था. जिसमें डीजल पर वैट लगभग 12.85 रुपए और पेट्रोल पर वैट लगभग 13.95 रुपए है.

डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2018 में दो रुपए प्रति लीटर की राहत देते हुए राज्यों को भी दो रुपये प्रति लीटर राहत देने को कहा गया था. छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर को 25 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया था. इसकी रियायत की मियाद 31 मार्च 2019 तक थी. इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2020 किया गया था.

उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी तथा सेस के रूप में दो रूपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इस वृद्धि से वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल में आरोपित एक्साइज ड्यूटी तथा सेस 15.83 रूपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 19.98 रूपए प्रति लीटर है. छत्तीसगढ़ राज्य में डीजल और पेट्रोल की वर्तमान कीमत तथा वर्तमान वैट की दरों के आधार पर डीजल पर प्रति लीटर कर-भार लगभग 12.85 रूपए तथा पेट्रोल पर लगभग 13.95 रूपए है.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व हित को देखते हुए यह निर्णय किया गया है. इससे वैट अधिनियम की अनुसूची अनुसार राज्य में डीजल पर वैट दर 25 प्रतिशत + 1 रूपया प्रति लीटर तथा पेट्रोल पर 25 प्रतिशत + 2 रूपया प्रति लीटर हो गयी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget