एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर हुआ अलग, अब आगे क्या होगा?

Chandrayaan 3 Mission: इसरो ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था. इसकी 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है.

Chandrayaan-3 Vikram Lander Separated: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) से लैंडर (Vikram Lander) गुरुवार (17 अगस्त) को सफलतापूर्वक अलग हो गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि अब लैंडर मॉड्यूल शुक्रवार को चंद्रमा के आसपास की थोड़ी निचली कक्षा में उतरेगा. लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर होते हैं.

इस मिशन की पौने चार लाख किलोमीटर की यात्रा में अब केवल 100 किमी की दूरी बाकी है जो विक्रम लैंडर को खुद तय करनी है. अब लैंडर को अपनी गति और ऊंचाई कम करनी है जो वो चांद के चारों तरफ दो बार चक्कर लगाते हुए कम करेगा. इसरो के अनुसार 23 अगस्त की शाम को छह बजे के आसपास लैंडर को चांद पर उतरना है. 

ये होगा लैंडर का अगला कदम

इस मिशन का अगला कदम डीऑर्बिटिंग के जरिए विक्रम लैंडर को 30 किलोमीटर वाले पेरील्यून और 100 किलोमीटर वाले एपोल्यून ऑर्बिट में डालने का है. जोकि 18 और 20 अगस्त को किया जाएगा. पेरील्यून का मतलब है चांद की सतह से कम दूरी और एपोल्यून मतलब चांद की सतह से ज्यादा दूरी. इस मिशन में अब तक की यात्रा प्रोपल्शन मॉड्यूल ने कराई है और अब लैंडर को खुद ही आगे जाना है. 


Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर हुआ अलग, अब आगे क्या होगा?

कैसे कम होगी लैंडर की गति और ऊंचाई?

विक्रम लैंडर अब प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद 30 km x 100 km की अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाने के लिए डीऑर्बिटिंग करेगा. ये प्रक्रिया दो बार की जाएगी. इस दौरान लैंडर अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करेगा. इस प्रक्रिया के लिए लैंडर के इंजनों की रेट्रोफायरिंग की जाएगी. जिसका मतलब है उन्हें उलटी दिशा में घुमाया जाएगा. 

सॉफ्ट लैंडिंग का फेज होगा मुश्किल

लैंडर को 30 km x 100 km की ऑर्बिट मिलने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग का फेज शुरू होगा जोकि आसान नहीं रहने वाला. ये इसरो के लिए सबसे मुश्किल चरण होगा. 30 किमी की दूरी पर विक्रम की गति कम की जाएगी और फिर धीरे-धीरे ये चांद की सतह पर उतरेगा. 

इसरो ने गुरुवार को ट्वीट किया कि कल लैंडर मॉड्यूल के भारतीय समयानुसार शाम करीब चार बजे डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतरने की संभावना है. 


Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर हुआ अलग, अब आगे क्या होगा?

14 जुलाई को की गई थी लॉन्चिंग

प्रोपल्शन मॉड्यूल अब लैंडर और रोवर से संपर्क बनाए रखने के लिए चक्कर लगाता रहेगा. इसके अलावा ये डेटा कलेक्ट कर इसरो को भेजता रहेगा. चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- 

'भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं की छाती मापने का नियम मनमाना और अपमानजनक'- राजस्थान हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget