एक्सप्लोरर

चंद्रयान-2: कांग्रेस नेता उदित राज ने वैज्ञानिकों की पूजा-पाठ पर उठाए सवाल, कुमार विश्वास ने दिया ये जवाब

कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 की आंशिक असफलता को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों की पूजा-पाठ पर सवाल उठाए हुए एक ट्वीट किया, जिसके बाद कुमार विश्वास ने उन्हें करारा जवाब दिया.

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' के चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने 'वैज्ञानिकों के पूजा-पाठ' पर सवाल उठाकर एक विवाद को जन्म दे दिया. हालांकि कांग्रेस के दूसरे शीर्ष नेताओं ने इसरो वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है.

उदित राज ने ट्वीट कर कहा, "हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता." अपनी इस टिप्पणी को लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए.

कुमार विश्वास ने उदित राज के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "बेहद कर्मठ व प्रतिभाशाली भारतीय वैज्ञानिकों पर ऐसी बुद्धिहीन टिप्पणी करने वाले इन जैसे "मलाई-काटू" ठेकेदारों को अब अगर आप "बेहूदा" कह दो तो ये आप को "दलित विरोधी" घोषित कर देंगे.

फिलहाल उनके इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और आने वाले कल में इस मिशन में सफलता जरूर मिलेगी.

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. संपर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

95 प्रतिशत मिशन पूरा करने में कामयाब रहा चंद्रयान-2, वैज्ञानिकों में पीएम मोदी ने जगाया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget