एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर केंद्र ने भगवंत सरकार को लिखी चिट्ठी, मांगा जवाब

PM Modi Security Breach Case: पंजाब में साल 2022 के शुरुआती महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद इसको लेकर एक कमेटी भी बनाई गई.

PM Narendra Modi Security Breach In Punjab: बीते साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी. इस मामले पर केंद्र सरकार ने अब पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्र ने राज्य सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. इस मामले को लेकर गृह सचिव ने मुख्य सचिव से बात भी की है.

पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 5 सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी जिसकी अगुवाई रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने की. जांच कमेटी को रिपोर्ट पेश किए हुए 6 महीने हो चुके हैं. इस रिपोर्ट में राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और दूसरे टॉप के अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. इसके बाद, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने को कहा था. 

क्या था रिपोर्ट में?

इस रिपोर्ट में पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर लापरवाही भरे रवैये का आरोप लगाया गया था और इस घटना को योजना और तालमेल में भारी विफलता के रूप में बताया गया. यहां ये जान लेना जरूरी है कि जिस समय पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे.

क्या था मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पंजाब के फिरोजपुर में पिछले साल 5 जनवरी को हुसैनीवाला में एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंस गया था. प्रधानमंत्री फिरोजपुर में रैली के लिए जा रहे थे, जहां चुनाव के मद्देनजर उन्हें 42000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की लागत के कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखनी थी, लेकिन उनकी रैली को स्थगित करना पड़ा था. प्रधानमंत्री का काफिला राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर हुसैनीवाला से गुजर रहा था, जहां फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे और फ्लाईओवर को जाम कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Security Breach: अमित शाह की सुरक्षा में चूक! काफिले में आई कार, पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget