एक्सप्लोरर

CDS बिपिन रावत का एक साल का कार्यकाल पूरा, अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी LAC का किया दौरा

सीडीएस‌ ने अरुणाचल प्रदेश के वालोन्ग स्थित वॉर मेमोरियल पर '62 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बिपिन रावत के दौरे का आकर्षण का केंद्र रहा स्पेशल फ्रंटियर फोर्स यानी एसएफएफ के जवानों से मुलाकात.

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी‌ एलएसी का दौरा किया. नए साल पर सीडीएस ने एलएसी पर तैनात भारतीय सैनिकों, वायुसेना के अधिकारियों और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की. लेकिन उनके इस दौरे पर आकर्षण का केंद्र रहा स्पेशल फ्रंटियर फोर्स यानी एसएफएफ के जवानों से मुलाकात.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने चीन से सटी एलएसी का किया दौरा

सेना के मुताबिक, सीडीएस ने वायुसेना की पूर्वी कमान (उत्तर-पूर्व के राज्यों) के तहत आने वाले फॉरवर्ड एयरबेस का दौरा किया. उन्होंने खासतौर से अरूणाचल प्रदेश में थलसेना की उन अग्रिम चौकियों का दौरा किया जहां सड़क के रास्ते जाना मुमकिन नहीं है. वहां तक पहुंचना सिर्फ हेलीकॉप्टर के जरिए ही संभव है. जनरल रावत ने वहां तैनात सेना के जवानों के साथ आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की. इसके अलावा सीडीएस ने एसएफएफ के जवानों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया.

आपको बता दें कि एसएफएफ में तिब्बत मूल के ही सैनिकों की भर्ती की जाती है. एसएफएफ को ‘विकास’ के नाम से भी जाना जाता है और इसका मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर उत्तराखंड के चकराता में है. पिछले साल 29-30 अगस्त की रात को एसएफएफ कमांडोज ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण में कैलाश रेंज पर 'प्रिम्पटिव ऑपरेशन' किया था. उससे सेना की विकास-रेजीमेंट की जमकर तारीफ हुई. ये कार्रवाई उरी के बाद पीओके में घुसकर सेना की पैरा-एसएफ रेजीमेंट की तरह ही थी.

नए साल पर सैनिकों, वायुसेना, आईटीबीपी जवानों से मुलाकात की 

चीनियों को एसएफएफ के ऑपरेशन की भनक तक नहीं लग सकी थी. हालांकि, कार्रवाई के दौरान एसएफएफ के एक कमांडो लैंडमाइन की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हो गए और एक कमांडो घायल हो गया. दौरे के क्रम में सीडीएस ने भारतीय‌ सैनिकों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य से परे जाकर जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. उससे साबित होता है कि भारतीय सैनिकों को कर्तव्य-पथ से कोई अडिग नहीं कर सकता.

उन्होंने विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों के नए तरीकों से देश की सीमाओं की निगहबानी को काबिले-तारीफ बताया और कहा कि उनकी ऑपरेशनल तैयारियां अव्वल दर्जे की हैं. इस मौके पर सीडीएस‌ ने अरूणाचल प्रदेश के वालोन्ग स्थित वॉर मेमोरियल पर '62 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अरूणाचल प्रदेश के वालोन्ग, लोहित और देबांग इलाकों के जिन दूसरे फॉरवर्ड एरिया का जनरल बिपिन रावत ने दौरा किया वे नागालैंड के दीमापुर स्थित सेना की 3 कोर (सिपयर कोर) के अंतर्गत आती है. इस कोर कमांडर के तौर पर जनरल बिपिन रावत अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उस दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल बाल बच गए थे.

मौसम का कहर: दिल्ली-एनसीआर में बादल गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू, बढ़ सकती है ठंड

राजस्थान: स्कूल और कॉलेज समेत धार्मिक, राजनीतिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक का फैसला

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget