एक्सप्लोरर

JNU स्टूडेंट उमर खालिद पर हमले का CCTV फुटेज जारी, भागता दिख रहा है हमलावर

नौ फरवरी 2016 को जेएनयू में डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन की तरफ से अफ़ज़ल गुरु की बरसी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ये कार्यक्रम डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन यानी डीएसयू के उमर खालिद की अगुवाई में हुआ था. उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्या और कन्हैया कुमार पर इस कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र नेता उमर खालिद पर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार को संसद भवन के पास कांस्टीट्यूशन क्लब के ठीक बाहर फायरिंग कर दी. लेकिन उन्हें कोई गोली नहीं लगी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब एक संदिग्ध हमलावर का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. यह सीसीटीवी फुटेज बिट्ठलभाई रोड का है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर गोली चलाने के बाद भागता दिख रहा है.

आपको बता दें कि कल भागते वक़्त हमलावर का हथियार बिट्ठलभाई रोड पर गिर गया. पुलिस ने उस हथियार को जब्त कर लिया था. पिस्टल पुलिस के कब्जे में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिस्टल कंट्री मेड है, जिसमें 6 जिंदा कारतूस भी मिले.

चश्मदीदों के मुताबिक उमर खालिद जब कांस्टीट्यूशन क्लब के गेट पर थे तब दो गोलियां चलायी गयीं. यहां खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के ‘खौफ से आजादी’ नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

केस दर्स

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. ये केस संसद मार्ग थाने में दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

देश में खौफ का माहौल है- उमर खालिद घटना के बाद उमर खालिद ने कहा, ‘‘देश में खौफ का माहौल है और सरकार के खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति को डराया-धमकाया जा रहा है.’’ पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है. उसने वह हथियार जब्त कर लिया है जो आरोपियों के भागते समय उनके हाथों से गिर गया था.

आरोपियों ने भागते समय एक और गोली चलाई- खालिद के दोस्त उमर खालिद के साथ कांस्टीट्यूशन क्लब गए सैफी ने कहा, ‘‘हम चाय पीने गए थे जब तीन लोग हमारी तरफ आए. उनमें से एक ने खालिद को जकड़ लिया जिसका विरोध करते हुए खालिद ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की,’’ सैफी ने कहा, ‘‘गोली चलने की आवाज आने के साथ वहां अफरा तफरी मच गई,लेकिन खालिद घायल नहीं हुए. आरोपियों ने भागते समय एक और गोली चलाई.’’

कौन हैं उमर खालिद? नौ फरवरी 2016 को जेएनयू में डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन की तरफ से अफ़ज़ल गुरु की बरसी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ये कार्यक्रम डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन यानी डीएसयू के उमर खालिद की अगुवाई में हुआ था. उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्या और कन्हैया कुमार पर इस कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget