एक्सप्लोरर

फ्रांस ले जाये गये 22 नाबालिग हुए लापता, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 22 नाबालिगों को रग्बी की कोचिंग देने की आड़ में तीन ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें अवैध रुप से फ्रांस ले जाने के बाद में उनके गायब हो जाने के संबंध में एफआइआर दर्ज किया है

नयी दिल्ली: सीबीआई ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 22 नाबालिगों को रग्बी की कोचिंग देने की आड़ में तीन ट्रैवल एजेंटों द्वारा उन्हें अवैध रुप से फ्रांस ले जाने के बाद में उनके गायब हो जाने के संबंध में एफआइआर दर्ज किया है.

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने ट्रैवल एजेंटों फरीदाबाद के ललित डेविड डीन और दिल्ली के संजय रॉय और वरुण चौधरी के परिसरों की तलाशी ली है जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इन एजेंटों ने नाबालिगों को विदेश भेजने के लिए उनके अभिभावकों से 25-30 लाख रुपये लिए थे. वीजा आवेदन में एजेंटों ने दिखाया था कि 13 से18 वर्ष की उम्रवर्ग के 25 बच्चे पेरिस में रग्बी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, ‘‘कपूरथला के दो विद्यालयों के 25 छात्रों का एक समूह पेरिस के फ्रेंच फेडरेशन के कथित निमंत्रण पर रग्बी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए पेरिस के लिए निजी व्यक्तियों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुआ था. ’’ उन्होंने बताया कि उनमें सभी पेरिस गये और उसके बाद इन 25 विद्यार्थियों ने एक हफ्ते तक रग्बी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा भी लिया. लेकिन इसी बीच ट्रैवल एजेंटों ने उनके वापसी टिकट रद्द कर दिए थे. हालांकि वहां पर कुछ गड़बड़ी की आशंका के चलते दो बच्चे भारत लौट आए थे.

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार जो नाबालिग छूट गए, उन्हें कथित रुप से एक स्थानीय गुरुद्वारे में रख दिया गया और वे बच्चे फिर गायब हो गये. उनमें से एक बच्चा फ्रांसीसी पुलिस की गिरफ्त में आ गया जिसने इसकी सूचना इंटरपोल को दी. मामले की गंभीरता को समझते हुए इंटरपोल ने सीबीआई को इसकी खबर दी.

सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच की और उसने प्राथिमकी दर्ज की. अधिकारियों के अनुसार सीबीआई शीघ्र ही अभिभावकों से संपर्क करेगी और पता करेगी कि क्या कोई गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget