एक्सप्लोरर

हर तरफ से घिरा लालू का परिवार, क्या तेजस्वी यादव को हटाएंगे नीतीश कुमार ?

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार हर तरफ से घिर चुका है. लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है. तो वहीं आज दिल्ली में लालू की बेटी और दामाद के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापा मारा. ईडी की टीम लालू के दामाद शैलेश को अपने साथ ले गई. इसी बीच बिहार के सियासी गलियारे में तेजस्वी को हटाने की मांग तेज हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या नीतीश तेजस्वी को हटाएंगे ?

फिलहाल खामोश हैं नीतीश कुमार

लालू परिवार पर सीबीआई के छापे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर केस दर्ज होने के बाद विपक्ष तेजस्वी को हटाने की मांग कर रहा है. सबके मन में यही सवाल है कि क्या नीतीश तेजस्वी को मंत्रिमंडल से हटाएंगे. लेकिन नीतीश फिलहाल खामोश हैं.

मनी लांड्रिग केस: लालू की बेटी मीसा और दामाद के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, फोन भी जब्त

तेजस्वी का क्या होगा ?

नीतीश चुप हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि वो इस मामले में ज्यादा वक्त तक मौन नहीं रह सकते. उन्हें फैसला लेना ही होगा. सवाल ये कि तेजस्वी का क्या होगा ? क्या वो इस्तीफा देंगे ? जवाब है नहीं. दरअसल लालू कल ही इस सवाल का जवाब दे चुके हैं. लालू ने ये कहकर बेटे का बचाव किया है कि ये मामला तब का है जब तेजस्वी यादव नाबालिग थे.

इस्तीफा नहीं देंगे तेजस्वी यादव: लालू

लालू ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे. अब नीतीश के पास एक ही विकल्प है और वो है तेजस्वी को बर्खास्त करने का. नीतीश चाहें तो अभी या चार्जशीट दाखिल होने के बाद तेजस्वी को बर्खास्त कर सकते हैं.

IN PICS: CBI छापे के बाद कल शाम अपने परिवार के साथ समर्थकों से मिले लालू यादव

पहले ऐसी नजीर पेश कर चुके हैं नीतीश कुमार

साफ सुथरी सरकार चलाने का दावा करने वाले सुशान बाबू नीतीश पहले ऐसी नजीर पेश कर चुके हैं. 2005 में अपनी पहली सरकार के वक्त उन्होंने भ्रष्टाचार के केस में चार्जशीट के बाद मंत्री जीतन राम मांझी से इस्तीफा ले लिया था. इसी तरह नीतीश ने मंत्री रामानंद सिंह और रामाधार सिंह की भी छुट्टी कर दी थी. रामाधार नीतीश की दूसरी सरकार में बीजेपी के कोटे से मंत्री थे.

चार्जशीट दाखिल होने तक कुर्सी पर बने रह सकते हैं तेजस्वी!

नीतीश की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार में फंसे मंत्रियों पर कार्रवाई के नीतीश के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यही लगता है कि तेजस्वी ज्यादा से ज्यादा चार्जशीट दाखिल होने तक कुर्सी पर बने रह सकते हैं. एक बार चार्जशीट दाखिल हो गई तो फिर उन्हें नीतीश बर्खास्त कर सकते हैं.

लालू पर CBI छापों से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल, नीतीश-कांग्रेस खामोश

शुरू हो चुकी है तेजस्वी यादव की उल्टी गिनती ?

जानकारों के मुताबिक ये वक्त ज्यादा लंबा नहीं खिंचने वाला क्योंकि सीबीआई का काम करने का तरीका ऐसा है कि वो एफआईआर दर्ज करने से पहले चार्जशीट के लायक सबूत जुटा लेती है. मतलब ये कि तेजस्वी यादव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

लालू के बेटी-दामाद के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

आपको बता दें कि काले धन को सफेद कर प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में आज लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम लालू के दामाद शैलेश को अपने साथ ले गई. इससे पहले लालू की बेटी मीसा भारती और शैलेश से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ भी की थी.

आरोप है कि फर्जी कंपनियों के जरिए काला धन सफेद कर लालू के बेटी दामाद ने दिल्ली में कई प्रॉपर्टी खरीदी है. प्रवर्तन निदेशालय ने छे घंटे की पूछताछ के बाद जांच के लिए लालू के बेटी दामाद का मोबाइल भी जब्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget