एक्सप्लोरर

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली को लेकर CBI ने दर्ज किया मुकदमा, जानें पूरा मामला?

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में 54 सहायकों की भर्ती में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामला दर्ज किया है.

साल 2012 में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में 54 सहायकों की भर्ती में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस झांसी के पूर्व चीफ वर्किंग इंजीनियर कर्नल अरव़िद पाराशर समेत चार अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने इस मामले में आरोपियों के अनेक ठिकानों पर छापेमारी भी की जहां से अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इस भर्ती घोटाले मामले में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के तत्कालीन चीफ वर्किंग इंजीनियर कर्नल अरविंद पाराशर, मुख्य वर्किंग अभियंता लेफ्टिनेंट कर्नल आरआर नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह और ग्वालियर में तैनात तत्कालीन गैरिसन इंजीनियर लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस रावत को सीबीआई की एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया गया है.

अपने चहेतों को भर्ती कराने का आरोप

सीबीआई के मुताबिक मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस झांसी में साल 2012 में 54 सहायकों की भर्ती की गई थी. आरोप है कि तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर भर्ती की गई. यह भी आरोप है कि इस धांधली के पीछे मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के कई अधिकारियों को फायदा पहुंचा और उन्होंने अपने चहेतों को भर्ती कराया.

सीबीआई ने इस मामले की आरंभिक जांच की जांच के दौरान धांधली किए जाने के तथ्य पाए जाने पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारियों समेत कुल चार अधिकारियों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया.

मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी होने की उम्मीद

सीबीआई के मुताबिक मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों के महाराष्ट्र स्थित पुणे गुजरात स्थित पोरबंदर एवं दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान चल एवं अचल संपत्तियों में किए गए निवेश से संबंधित अनेक दस्तावेज बरामद हुए हैं. बरामद दस्तावेजों की समीक्षा का काम किया जा रहा है. मामले की जांच जारी है जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: राकेश टिकैत का चौंकाने वाला बयान, बोले- वोट नहीं मिलेंगे लेकिन बीजेपी ही जीतेगी चुनाव

बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात पर राजभर की सफाई, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget