एक्सप्लोरर

CBI Arrests Railway Officials: सीबीआई ने अंबाला में दो रेलवे अधिकारियों को किया गिफ्तार, ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप

CBI Arrests Railway Officials: आरोपी दोनों अधिकारी अंबाला कैंट रेलवे कार्यालय में तैनात हैं. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के अंबाला स्थित कार्यालय एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी की गई.

CBI Arrests Railway Officials: रेलवे (Railway) में मिले ठेके की कुल रकम का 2% बतौर रिश्वत मांग रहे अंबाला कैंट (Ambala Cantt) में तैनात वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता और वहीं पर तैनात मुख्य कार्यालय अधीक्षक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत (Special CBI Court) के सामने पेश किया जाएगा.

अंबाला कैंट कार्यालत में तैनात है दोनों आरोपी
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें 2010 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस (Indian Railway Service) के अधिकारी विवेक लांगयन और मुख्य कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार शामिल हैं. यह दोनों ही अंबाला कैंट रेलवे कार्यालय में तैनात हैं.

क्या है मामला?
इस मामले में एक ठेकेदार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि उसे ओपन टेंडर के माध्यम से एक करोड़ 15 रुपए और 92 लाख रुपए के दो ठेके मिले थे. इन प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के पश्चात उसने रेलवे के सामने संशोधित आकलन यानी काम में जितना पैसा खर्चा हुआ उसकी बाबत बिल आदि पेश किए.

आरोप है कि मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने संशोधित आकलन का अनुमोदन करने के बदले उससे कुल ठेके की राशि जो संशोधित आकलन के आधार पर आई थी, उसमें 2% कमीशन की मांग की. यह भी आरोप है कि उसने रिश्वत की मांग वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता की तरफ से की, जिन्हें वह पूरा बिल पास करना था. आरोप है कि ठेकेदार (Contractor) को धमकाया गया कि यदि वह रिश्वत की राशि नहीं देगा तो उसका बिल (Bill) पास नहीं होगा. सूचना के आधार पर सीबीआई ने शिकायत की आरंभिक जांच की और महत्वपूर्ण तत्व पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने की छापेमारी
इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर एक लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) ले रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के अंबाला स्थित कार्यालय एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज (Document) बरामद हुए हैं. सीबीआई (CBI) दोनों आरोपियों को पंचकूला (Panchkula) की विशेष अदालत के सामने पेश करने जा रही है मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 

Delhi Govt Free Ration Scheme: दिल्ली में अब 30 सितंबर तक मिलेगा फ्री राशन, CM केजरीवाल ने किया एलान

AIMIM MLAs Joins RJD: असदुद्दीन ओवैसी को तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा झटका, AIMIM के 5 में से 4 विधायक RJD में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget