एक्सप्लोरर

Railway Officer Arrest: रिश्वत के मामले में रेलवे के अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिली बड़ी रकम

Railway Officer Arrest: रेलवे ऑफिसर को सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर आरोप है कि वो ठेकेदारों से ठेका दिलाने के बदले रिश्वत लेता था.

CBI Arrest Railway Officer: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रेलवे (Railway) में सरकारी ठेका दिए जाने की बदले 80 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी (Railway Officer) समेत दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इनके ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान CBI को 32 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों को CBI की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन में तैनात डिप्टी सीएमएम आलोक मिश्रा, लखनऊ के आवास विकास वृंदावन योजना इलाके में रहने वाले अविनाश मिश्रा, विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में रहने वाले मंजीत सिंह शामिल हैं.

रिश्वत लेने का है आरोप

सीबीआई के मुताबिक इस सरकारी अधिकारी पर आरोप है कि वह रेलवे में सरकारी ठेका दिलाने के बदले और किए काम के बदले रेलवे कार्यालय में दिए गए पैसों के बिल को पास करने के लिए ठेकेदारों से रिश्वत ले रहा था. यह भी आरोप है कि इस सरकारी अधिकारी ने एक निजी व्यक्ति को इस काम के लिए रखा हुआ था कि जब वह ठेकेदारों के बिल को पास करेगा तो बदले में वह रिश्वत की राशि लेगा.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: कैसे गैंगस्टर बना लॉरेन्स बिश्नोई, कौन-कौन गैंग में है शामिल? जानें उसके दुश्मनों के बारे में

अधिकारी रंगे हाथ पकड़ा गया

सीबीआई ने सूचना के आधार पर 80 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे इस सरकारी अधिकारी को उसके निजी सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के फौरन बाद इन लोगों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की जहां से 32 लाख 10 हजारों रुपए की नकदी समेत अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं. सीबीआई गिरफ्तार आरोपियों को लखनऊ की विशेष अदालत के सामने पेश करेगी मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Target Killing: माहौल ख़राब करने की हो रही कोशिश, अल्पसंख्यक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget