एक्सप्लोरर

CBI ने रेलवे के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत 5 को किया गिरफ्तार, छापेमारी में अब तक दो करोड़ 40 लाख की नकदी बरामद

सीबीआई के मुताबिक इनमें उप प्रमुख अभियंता हेमचंद के यहां मारे गए छापे के दौरान 18 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और सहायक अधिशासी अभियंता लक्ष्मीकांत वर्मा के यहां मारे गए छापे के दौरान साढे छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि बरामद हुई है.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान समेत रेलवे के तीन अधिकारियों, एक निजी कंपनी के कर्मचारी और महेंद्र सिंह चौहान के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. ध्यान रहे कि सीबीआई ने रेलवे में तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर ठेके आदि दिलाए जाने के मामले में रविवार को 26 जगहों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान देहरादून में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिश्तेदार को एक करोड़ रुपये की नकद रिश्वत देते हुए एक कंपनी के कर्मचारी और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लिया था. सीबीआई के इतिहास में एक ही छापेमारी के दौरान बरामद हुई रिश्वत की रकमों में ये ऐतिहासिक बड़ी रकमों से एक है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उनमें उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे परियोजना टू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, उप प्रमुख अभियंता हेमचंद बोरा, सहायक अधिशासी अभियंता लक्ष्मीकांत वर्मा के अलावा एक निजी कंपनी एबीसीआई का कर्मचारी भूपेंद्र रावत और महेंद्र सिंह चौहान का रिश्तेदार इंदिरा सिंह शामिल हैं. सीबीआई के मुताबिक इन लोगों की गिरफ्तारी देहरादून, मालेगांव और अगरतला से हुई है और इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जा रहा है, जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी.

सीबीआई के मुताबिक इनमें उप प्रमुख अभियंता हेमचंद के यहां मारे गए छापे के दौरान 18 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और सहायक अधिशासी अभियंता लक्ष्मीकांत वर्मा के यहां मारे गए छापे के दौरान साढे छह लाख रुपये से अधिक की धनराशि बरामद हुई है. इसके अलावा छापेमारी में सोने-चांदी के जेवरात और संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. सीबीआई के मुताबिक अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कुछ वरिष्ठ सार्वजनिक अधिकारी उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे में चल रही परियोजनाओं के लिए निजी ठेकेदारों को तमाम नियम कानून कायदे ताक पर रखकर ठेके दे रहे थे. यह भी आरोप है कि इन लोगों के लाखों रुपये के फर्जी बिल भी पास किए जा रहे थे.

आरोप के मुताबिक ठेके दिए जाने और अन्य कामों के बदले इन लोगों से अधिकारी रिश्वत वसूल कर रहे थे और ऐसे ही रिश्वत की एक बड़ी रकम एक करोड़ रुपये 1985 बैच के वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान की देहरादून स्थित आवास पर लाई गई थी. आरोप के मुताबिक यह पैसा भूपेंद्र रावत नाम का शख्स जो कि एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है, लेकर आया था और यह रकम इंदिरा सिंह जो कि महेंद्र सिंह चौहान के रिश्तेदार बताए जाते हैं, उन्हें सौंपा था.

सीबीआई ने इस मामले में देहरादून से लगभग 40 किलोमीटर दूर विकासनगर में और एक गांव में भी छापेमारी की. सीबीआई के मुताबिक अब इन सभी लोगों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जा रहा है, जहां इनसे ही जानने की कोशिश की जाएगी कि इन लोगों ने कितने ठेके ऐसे ही प्राइवेट कंपनियों को दिए थे और भ्रष्टाचार के इस चक्र में रेलवे के और कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं. साथ ही सीबीआई इन गिरफ्तार सभी सरकारी अधिकारियों की संपत्तियों को भी खंगालेगी कि कहीं इन लोगों ने भ्रष्टाचार के पैसों से आय से अधिक संपत्ति तो नहीं बना ली है, फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget