एक्सप्लोरर

CBG In Varanasi: वाराणसी में शुरू हुआ कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) का उत्पादन, योगी सरकार की ‘प्राईवेट’ पहल

CBG In Varanasi: वाराणसी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए योगी सरकार इसे पर्यटक-फ़्रेंडली बनाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने पर भी विशेष योजनाएं ला रही है.

Compressed Biogas In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर उत्तर प्रदेश सरकार की खास नज़रों का फ़ायदा देखने को मिल रहा है. वाराणसी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए योगी सरकार न सिर्फ़ इसकी साज-सज्जा और इसे पर्यटक-फ़्रेंडली बनाने पर ध्यान दे रही है बल्कि इसे प्रदूषण मुक्त करने पर भी विशेष योजनाएं ला रही है. इसी कड़ी में अब वाराणसी के शहंशाहपुर में 23 करोड़ की लागत से एक कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत की गई है. 

सीबीजी प्लांट को कुल 7 एकड़ ज़मीन में लगाया गया है. इस प्लांट से प्रतिदिन 3150 किलो सीबीजी का उत्पादन होगा. इसमें गैस के साथ तरल और ठोस फ़र्टिलाइज़र का भी उत्पदान होगा. प्लांट में ही किसानों के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी है जिसमें किसानों को ऑर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 

सरकार का नज़रिया

इस योजना में गोपालकों से प्रतिदिन 9000 क्विंटल गोबर खरीदा जाएगा जिससे किसानों की आय बढ़ेगी. देश में कंप्रेस्ड बायो गैस के अधिकाधिक उत्पादन से पर्यावरण को लाभ मिलेगा. साथ ही कच्चे तेल व गैस आयात पर निर्भरता भी कम होगी. 

इन पदार्थों से बनेगी बायो गैस 

गोबर, प्रेस मड (चीनी की फैक्ट्रियों से निकलने वाला वेस्ट पदार्थ) और नेपियर घास से कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन शुरू किया गया है. 

जैविक खाद भी बनाई जाएगी

प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में इस प्लांट के वेस्ट से जैविक खाद भी बनाई जाएगी. इसमें ठोस और लिक्विड जैविक खाद बनेगी जो ऑर्गेनिक खेती के काम आएगी. लिक्विड और ठोस खाद से कई प्रकार की अन्य खाद भी बनाई जाएंगी जो अलग-अलग फ़सल के उत्पादन में सहायक होंगी. 

अडानी टोटल गैस लिमिटेड चलाएगी प्लांट 

प्लांट को संचालित करने वाली अडानी टोटल गैस लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर विक्रमादित्य शिंदे ने बताया कि कंप्रेस्ड बायोगैस, एलपीजी से काफी सस्ती है. रोजाना 500 से 600 किलो एलपीजी का इस्तेमाल करने वाली किसी भी औद्योगिक इकाई को सीबीजी से चलाना काफ़ी सस्ता होगा. ऐसी ईकाइयों को ईंधन में क़रीब 5% की बचत होगी. इस प्लांट में 55 हजार लीटर तरल खाद और 18 हजार किलो ठोस जैविक खाद का उत्पादन होगा.

यह भी पढ़ें.

Heatwave Management: देश में बढ़ रहे पारे से पीएम मोदी चिंतित! मानसून की तैयारियों को लेकर भी की मीटिंग

Jammu And Kashmir: आंतकियों के हाथ लगी स्टील बुलेट और थर्मल इमेजिंग डिवाइस, सेना ने निपटने के लिए की है ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ जस्टिस का विरोध करने वाले कानूनी छात्रों के प्रैक्टिस लगी पाबंदी हटी, बार काउंसिल ने बदला फैसला
चीफ जस्टिस का विरोध करने वाले कानूनी छात्रों के प्रैक्टिस लगी पाबंदी हटी, बार काउंसिल ने बदला फैसला
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget