एक्सप्लोरर

Cauvery Water Dispute: कावेरी जल विवाद के चलते बेंगलुरु में आज और शुक्रवार को पूरा राज्य बंद! सीएम बोले- BJP कर रही राजनीति

Cauvery Water Dispute: दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कावेरी जल विवाद के चलते दो दिन बंद की योजना बनाई गई है. दरअसल बंद आह्वान करने वाले दो ग्रुप्स अलग हो गए हैं.

Karnataka Bandh: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद के चलते दो दिनों के बंद की योजना बनाई गई है. हालांकि बेंगलुरु में विरोध करने वाले दो समूहों में भी विवाद के चलते मंगलवार (26 सितंबर) और शुक्रवार (29 सितंबर) को बंद का आह्वान किया गया है. इसमें से टैक्सी ड्राइवर्स और होटल मालिकों सहित कई एसोसिएशन्स ने बंद का समर्थन वापस ले लिया है लेकिन स्कूल बंद रहेंगे.

कर्नाटक में एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ इंग्लिश मीडियम स्कूल (KAMS) की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, बेंगलुरु के सभी निजी स्कूलों ने मंगलवार को बंद रहने का फैसला किया है. बेंगलुरु के शहरी डिप्टी कमिश्नर दयानंद केए ने भी बेंगलुरु बंद की आशंका में शहर भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की. वहीं तीन दिन पहले बंद की घोषणा करने वाले कर्नाटक जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष कुरुबुर शांताकुमार ने कहा कि वे बंद जारी रखेंगे. वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम बंद को कंट्रोल नहीं करेंगे, ये उनका अधिकार है. जबकि उन्होंने बीजेपी और जेडीएस पर राजनीति करने का आरोप लगाया. 

क्या कहा शांताकुमार ने?

उन्होंने कहा, “हमने विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए कई संगठनों को बुलाया है और तैयारी चल रही है. हमने वटल नागराज को भी इन योजनाओं के बारे में सूचित किया है. हमने आज (सोमवार) एक बैठक भी की लेकिन उन्होंने हमसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.”

उन्होंने आगे कहा, ““हम राजनीति के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं. हम इसे लोगों के लिए कर रहे हैं. हम कल (मंगलवार) विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, कावेरी जल नियामक समिति की बैठक है. हम चाहते हैं कि हमारा विरोध उन लोगों तक पहुंचे जो सत्ता में हैं. इसलिए, हम विरोध स्थगित नहीं करेंगे.”

नागराज ने क्या कहा?

इस बीच, वटल नागराज के नेतृत्व में कन्नड़ समर्थक समूह, कन्नड़ चालुवली, शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद के अपने आह्वान पर अडिग दिखा. नागराज ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “हर कोई बंद का समर्थन करेगा. हम राजभवन के सामने धरना देंगे. हम राष्ट्रीय राजमार्गों और हवाई अड्डों को अवरुद्ध करेंगे. बसें, टैक्सियां और ऑटो बंद का समर्थन करेंगे. ”

वटल नागराज ने आज 26 सितंबर को होने वाले बंद के समर्थन को वापस ले लिया है. नागराज ने संवाददाताओं से कहा, "29 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहेंगे और हम हवाईअड्डे को भी बंद करने का प्रयास करेंगे. मैं दोहराता हूं कि यहां मौजूद सभी कन्नड़ समर्थक संगठन मंगलवार को बंद का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन 29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद होगा.”

इससे पहले मंगलवार (26 सितंबर) को देश के आईटी हब बेंगलुरु में बंद का आह्वान किया था. इस बंद को शहर के कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया था लेकिन शुक्रवार को राज्य बंद का ऐलान किया गया तो तमाम एसोसिएशनों मंगलवार को बेंगलुरु बंद से अपना समर्थन वापस ले लिया.

ये भी पढ़ें: Cauvery Water Row: कावेरी जल विवाद के बाद मांड्या में आज बंद का आह्वान, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
Live: किसी ने आपके मुंह की सिलाई कर दी, शाह के RS से गैर-मौजूदगी पर खरगे का वार
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, छात्रों पर पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
गृह मंत्री अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो…, पैलेट गन को लेकर खरगे का वार
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget