एक्सप्लोरर

Cash For Query Row: क्या 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया ये जवाब

Cash For Query Row: पहले महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी को 5 नवंबर के बाद सुनवाई करने के लिए एक पत्र लिखा था. इस पर एथिक्स कमेटी ने पेशी की तारीख आगे न बढ़ाने की बात कही थी.

Cash For Query Row: संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को लोकसभा की आचार समिति (एथिक्स कमेटी) के सामने पेश होंगी. टीएमसी सांसद ने खुद इस बात की पुष्टि की है. 

महुआ मोइत्रा ने अपने बयान में कहा कि वह दो नवंबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के समक्ष उपस्थित होंगी. इससे पहले उन्होंने एथिक्स कमेटी को 5 नवंबर के बाद सुनवाई करने के लिए एक पत्र लिखा था. इस पर एथिक्स कमेटी ने पेशी की तारीख आगे न बढ़ाने की बात कही थी. 

महुआ मोइत्रा ने मांगा था 5 नवंबर तक का समय

महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर को पत्र लिखकर समिति के सामने पेश होने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के चलते 4 नवंबर से पहले दिल्ली नहीं आ सकती हैं. इस स्थिति में उन्हें 5 नवंबर के बाद पेश होने का समय दिया जाए.

कमेटी ने नहीं बढ़ाई तारीख

टीएमसी सांसद के पत्र पर एथिक्स कमेटी की ओर से कहा गया था कि मामले की गंभीरता और संसद के सम्मान से जुड़ा मामला होने के कारण अब इस तारीख को आगे बढ़ाने का महुआ मोइत्रा का कोई भी आग्रह स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट के वकील के एक पत्र में लगे आरोप

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप लगाए थे. दुबे ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर रहे जय अनंत देहाद्राई के एक पत्र के हवाले से उन पर ये आरोप लगाए थे.

'मैंने हीरानंदानी से लिए गिफ्ट्स, लेकिन...'

इंडिया टुडे को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कई खुलासे किए. उन्होंने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को खारिज कर दिया. हालांकि, उन्होंने माना कि उनकी लोकसभा की आईडी से जुड़ी जानकारी बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के पास थी, जो उन्होंने खुद शेयर की थी.

इस इंटरव्यू में टीएमसी सांसद ने स्वीकार किया था कि उन्होंने हीरानंदानी से कुछ गिफ्ट्स लिए थे. महुआ मोइत्रा ने माना था कि हीरानंदानी ने उन्हें कुछ गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें एक स्कार्फ, लिपस्टिक, मेकअप और मुंबई जाने के लिए एक कार और ड्राइवर शामिल है.

बंगले के रिनोवेशन के लिए पैसे लेने के आरोपों पर उन्होंने कहा था कि उनका सरकारी बंगला पुराना सा था, जिसे री-डिजाइन कराने के लिए हीरानंदानी से आर्किटेक्ट को बुलाने के लिए पूछा था, लेकिन उनका बंगला सीपीडब्ल्यूडी ने ही डिजाइन किया था.

ये भी पढ़ें:

फोन हैकिंग मामले में महुआ मोइत्रा की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों की जासूसी की कोशिश, आप निभाएं राजधर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget