एक्सप्लोरर

काले धन के कुबेर: छापेमारी जारी, अब तक 428 करोड़ काला कैश बरामद

नई दिल्ली: काले धन को इधर से उधर करने वालों पर सरकार की कड़ी नजर है. इसी का नतीजा है कि रोज काला कैश बरामद हो रहा है. बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर करीब सवा करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ है, जिसमें लगभग 75 लाख रुपए की नई करेंसी भी शामिल है. अब तक 428 करोड़  से ज्यादा का काला कैश बरामद हुआ है.

गुजरात के भुज में 83 लाख 76 हजार रुपए बरामद

भुज में एक ज्वैलर के यहां छापेमारी में नए और पुराने नोटों में कैश बरामद हुआ है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरियंट कॉलोनी में रहने वाले ज्वैलर किशोर भाई गढेचा के घर में नई-पुरानी करेंसी की अदला बदली का काम हो रहा है.

 gujarat

जब यहां छापा मारा गया तो करीब 83 लाख 76 हजार रुपए कैश बरामद हुआ, जिसमें से 35 लाख 60 हजार रुपए के 2000 के नए नोट थे. इस मामले में ज्वैलर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया.

महाराष्ट्र के ठाणे में 30 लाख बरामद

2000 के नए नोटों की इन गड्डियों के साथ पुलिस ने एक बैंक के मैनेजर को उस वक्त धर दबोचा जब वो 15 प्रतिशत कमीशन लेकर पुराने नोट बदल रहा था. पहले से मिली जानकारी के आधार पर कल्याण इलाके में पुलिस जाल बिछाया था. बैंक मैनेजर के पास से 2 हजार के 622 नोट यानी 12 लाख 44 हजार रुपए बरामद हुए.

thane

इसी इलाके में एक होटल में पुलिस ने एक शख्स को 16 लाख 62 हजार रुपए की नई करेंसी के साथ पकड़ा.

मध्य प्रदेश के भोपाल में BJP नेता के 8 ठिकानों पर छापेमारी

भोपाल में बीजेपी नेता सुशील वासवानी के 8 ठिकानों पर कल दिनभर आय़कर विभाग ने छापे मारे. वासवानी भोपाल के महानगर सहकारी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक नोटंबदी के बाद से सहकारी बैंक में करोड़ों रुपए के पुराने नोट जमा किए गए थे. अभी ये सामने नहीं आया है कि इस छापेमारी में कितना कैश बरामद हुआ है. वासवानी और उसके भाइयों का रियल एस्टेट का कारोबार भी है.

bhopal

हरियाणा के गुरुग्राम में 15.5 लाख बरामद

गुरुग्राम से 30 किलोमीटर पटौदी के बिलासपुर में नोटों की गड्डियां बरामद की गईं. इसमें करीब साढ़े 15 लाख रुपए की नई करेंसी है. पुलिस ने इस मामले में महेंद्रगढ़ और पंजाब के रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है. इन लोगों पर कालेधन को सफेद करने के रैकेट से जुड़े होने का शक है.

gurugram

कर्नाटक के बेंगलूरू में नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

बेंगलूरू में पुलिस ने 2000 के नकली नोटों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया. इन लोगों को तब गिरफ्तार किया गया जब वो नकली नोट को एक वाइन शॉप पर चलाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक ये लोग 25 जाली नोट बना चुके थे, जिसमें से 8 बरामद किए गए.

banglore

यह भी पढ़ें

कैबिनेट की बैठक आज हो सकता है अहम फैसला, कैश में सैलरी देने पर लगेगी रोक!

नोटबंदी से परेशान लोगों को नए साल पर मिलेगी इनकम टैक्स में राहत!

नोटबंदी: कहीं नोट ने छोड़ा रंग तो कहीं बदमाशों ने लूटा बैंक, लोगों की हालत जस की तस!

वायरल सच: क्या सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर जनता को लूट रही है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget