एक्सप्लोरर

Pragya Singh Thakur Remarks: ‘चाकू तेज रखो’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज

Pragya Thakur Remark: बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया है कि अब उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया है. इससे पहले कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी.

Pragya Thakur Case: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने चाकू वाले बयान को लेकर मुसीबतों में घिरती जा रही हैं. एक दिन पहले ही प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को कांग्रेस ने इसे हेट स्पीच से जोड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही थी और अब उनके खिलाफ कर्नाटक के शिवमोग्गा पुलिस थाने में मामला दर्ज हो गया है. उनके ऊपर भड़काऊ भाषण का आरोप लगा है.

हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बुधवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में कथित अभद्र भाषण को लेकर मामला दर्ज किया गया है. शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर आईपीसी की 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है मामला?

रविवार को शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वेदिके के दक्षिणी क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए, मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो कोई भी "हमारे घर में घुसपैठ करता है" उसे करारा जवाब दिया जाए. उन्होंने कहा, “अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकुओं में धार तो रखो.... पता नहीं क्या स्थिति आ जाए जब.... आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. कोई घुसपैठ करे तो हमारा घर है और हम पर हमला करता है, करारा जवाब देना हमारा अधिकार है.”

कांग्रेस ने बताया समाज को विभाजित करने वाला बयान

इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि ये मामला हेट स्पीच से जुड़ा हुआ है और इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो साफ तौर पर हेट स्पीच का मामला है और उनके खिलाफ हेट स्पीच का मामला चलना चाहिए. दरअसल, जयराम रमेश का आरोप है कि कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक समारोह में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी नफरत फैलाने वाले भाषण का एक स्पष्ट उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: Pragya Singh Thakur: 'चाकू की तेज रखें धार..', सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के मामले में दो शिकायतें दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget