एक्सप्लोरर

Cardekho and Medulance Deal: कारदेखो और मेडुलेंस मिलकर देंगे इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, फाइनल हुई डील

Amit Jain And Pranav Bajaj Deal: शार्क टैंक इंडिया शो में अपने बिजनेस कॉन्सेप्ट को लेकर पहुंचे मेडुलेंस के सीईओ प्रणव बजाज की कारदेखो के साथ डील फाइनल हो गई है.

Emergency Medical Service: लोगों को जल्द से जल्द मेडिकल हेल्प मिल सके, इस चीज को ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी ऑटो टेक कंपनी कारदेखो ने इमरजेंसी मेडिकल सर्विस देने वाली मेडुलेंस के साथ डील फाइनल कर दी है और अपने बोर्ड में शामिल किया है. टीवी पर आने वाले शो शार्क टैंक इंडिया के नए शार्क अमित जैन ने बिना किसी वित्तीय लेनदेन के साथ इसे जोड़ने का फैसला किया है. मेडुलेंस एक जीपीएस आधारित प्लेटफॉर्म है जो तेजी के साथ एंबुलेंस की सेवाएं देने का दावा करता है.

कारदेखो के सह-संस्थापक और सीईओ अमित जैन ने आपातकालीन प्राथमिक देखभाल सेवा की पहुंच का विस्तार करने और सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या को कम करने में मदद करने के उद्देश्य से ऐसा किया. दरअसल, अमित जैन ने मेडुलेंस के फाउंडर्स प्रणव बजाज और रवजोत सिंह अरोड़ा को 5% इक्विटी के बदले में 5 करोड़ रुपये के निवेश की पेशकश की जो शार्क टैंक के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर रहा.

क्या कहा अमित जैन ने?

इस साझेदारी पर बात करते हुए अमित जैन ने कहा, “दुनिया में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली सबसे ज्यादा मौतों में भारत भी शामिल है. अगर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज हो जाए तो आधे से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकती है. इस अंतर को कम करने में मेडुलेंस एक बड़ी भूमिका निभा रहा है. इसीलिए कारदेखो ने इसे अपने ऐप और वेबसाइट में शामिल किया है.”

क्या बोले मेडुलेंस के सीईओ?

तो वहीं, मेडुलेंस के सीईओ प्रणव बजाज ने कहा, “मेडुलेंस की शुरुआत किसी दुर्घटना की स्थिति में लोगों को जल्दी इलाज के लिए मदद करने के उद्देश्य से की गई थी. हमारे प्रयासों ने अब तक सैकड़ों लोगों की जान बचाई है और शार्क अमित जैन की ये पहल मेडुलेंस की पहुंच को और बढ़ाएगी. एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता जीवन के नुकसान को बचा सकती है.”

क्या है मेडुलेंस ?

मेडुलेंस भारत की पहले एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदाता एंबुलेंस है जो जल्द से जल्द आपको एंबुलेंस सेवा प्रदान करता है. मेडुलेंस भारत भर के 500 से अधिक शहरों में 7,500 से अधिक एंबुलेंसों को संचालित करता है, ताकि तेजी और विश्वसनीय प्रथम-बिंदु चिकित्सा पर ध्यान दिया जा सके. कंपनी के फाउंडर्स प्रणव बजाज और रवजोत सिंह अरोड़ा  ने शो के दौरान खुलासा किया कि कंपनी ने पिछले साल 24 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन के साथ 24 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है.

ये भी पढ़ें: सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक के कारण बढ़ी एयर एंबुलेंस की डिमांड, किराए से लेकर बुकिंग प्रोसेस तक सब जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget