एक्सप्लोरर

क्या हिंदू भी अल्पसंख्यक हो सकते हैं? SC ने 3 महीने में NMC से रिपोर्ट तलब की, 8 राज्यों में कम है हिंदुओं की संख्या

उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा है कि 'अल्पसंख्यक' शब्द को नये सिरे से परिभाषित करने और देश में समुदाय की आबादी के आंकड़े की जगह राज्य में एक समुदाय की आबादी के संदर्भ में इस पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को निर्देश दिया कि वह किसी समुदाय के राष्ट्रीय औसत के बजाय राज्य में उसकी आबादी के आधार पर 'अल्पसंख्यक' शब्द परिभाषित करने के लिये दिशा-निर्देश बनाने की मांग वाली याचिका पर तीन महीने के अंदर फैसला करे. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय से कहा कि वह आयोग में फिर से अपना प्रतिवेदन दाखिल करें और आयोग सोमवार से तीन महीने के भीतर इस पर निर्णय लेगा.

कोर्ट ने पूछा, 'जिन राज्यों में संख्या के लिहाज से हिंदू कम हैं, क्या उन्हें अल्पसंख्यकों को मिलनेवाले सरकारी फायदे दिए जा सकते हैं? क्या राज्य विशेष आधार पर अल्पसंख्यक का दर्जा केंद्रीय स्तर से अलग तय किया जा सकता है.''

पीठ ने कहा, ''वर्तमान रिट याचिका को विचारार्थ स्वीकार करने के बजाय, हमारा मानना है कि इस समय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से याचिकाकर्ता के 17 नवंबर 2017 के प्रतिवेदन पर विचार करने और उचित आदेश पारित करने के लिए कहा जाना चाहिए.''

उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा है कि 'अल्पसंख्यक' शब्द को नये सिरे से परिभाषित करने और देश में समुदाय की आबादी के आंकड़े की जगह राज्य में एक समुदाय की आबादी के संदर्भ में इस पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है.

याचिका के अनुसार राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार हिंदू बहुमत में हैं परंतु पूर्वोत्तर राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य में वे अल्पसंख्यक हैं. इसके बावजूद इन राज्यों में हिंदू समुदाय के सदस्यों को अल्पसंख्यक श्रेणी के लाभों से वंचित रखा जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर, 2017 को सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के लिये दायर याचिका पर विचार से मना कर दिया था. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा था कि उसे इस बारे में आयोग से संपर्क करना चाहिए.

याचिका में कहा गया था कि 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, जम्मू कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश,मणिपुर और पंजाब में हिन्दू समुदाय अल्पसंख्यक है.

NRI बिलः शादी करके भागे विदेश तो प्रॉपर्टी होगी जब्त, जानें बिल की बड़ी बातें

संसद भवन में नहीं रुकी मणिपुर के सांसद थोकचो मेनिया की कार, मची अफरातफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘स्टूल वालों को जहर उगलना ही पड़ता है’, केशव प्रसाद मौर्य पर ओवैसी का हमला
‘स्टूल वालों को जहर उगलना ही पड़ता है’, केशव प्रसाद मौर्य पर ओवैसी का हमला
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget