एक्सप्लोरर

डेटा लीक पर जंग: बीजेपी बोली, कांग्रेस 2019 जीतने के लिए अपना रही है ऐसे हथकंड़े, कांग्रेस ने कहा- झूठ की फैक्ट्री चला रही है बीजेपी

फेसबुक डाटा लीक मामला: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस बताए कि गुजरात, हिमाचल चुनाव और कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली हैं या नहीं?

नई दिल्ली: फेसबुक के जरिए वोटर फिक्सिंग में अमेरिकी स्टिंग की गूंज ने भारत में भी दस्तक दे दी है. कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में अगर डेटा चोरी की शिकायतें मिलीं या फिर चुनाव प्रक्रिया में दखल देने की बात सामने आई तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. कानून मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फेसबुक पर भी कार्रवाई करेंगे और फेसबुक के मालिक मार्क ज़करबर्ग को भारत तलब भी किया जा सकता है.

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि क्या चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपनाएगी? उन्होंने कहा कि ये मामला एक बदनाम कंपनी का नहीं बल्कि देश में ईमानदार चुनाव का है.

प्रेस की आजादी का सम्मान लेकिन चुनाव को प्रभावित करना बर्दाश्त नहीं- -रविशंकर प्रसाद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''हम प्रेस की आजादी और बोलने की आजादी का पूरा समर्थन करते हैं. हम सोशल मीडिया पर खुले विचारों के संप्रेषण का भी समर्थन करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अवांछनीय तरीके से चुनावों को प्रभावित करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.''

डेटा मैनिपुलेशन करके इलेक्शन जीतेगी कांग्रेस? -रविशंकर प्रसाद कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''ऐसी कंपनियों से कांग्रेस को क्यों प्रेम हो जाता है? कांग्रेस पार्टी से मेरा सवाल है कि क्या वो डेटा मैनिपुलेशन करके इलेक्शन जीतेंगे? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में कैंब्रिज एनालिटिका की क्या भूमिका है?

2019 के चुनावों को प्रभावित करना चाहती है कांग्रेस? -रविशंकर प्रसाद रविशंकर प्रसाद ने अखबारों के माध्यम से कांग्रेस पर कैंब्रिज एनालिटिका के जरिए 2019 के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस बताए कि गुजरात, हिमाचल चुनाव और कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली हैं या नहीं?

कांग्रेस का जवाब- फेक न्यूज की फैक्ट्री चला रही है बीजेपी बीजेपी के हमले पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने बीजेपी पर फेक न्यूज़ फैलाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''बीजेपी की फेक न्यूज़ फैक्ट्री ने आज एक और फेक प्रोडक्ट बनाया है. ऐसा लगता है जैसे रोज झूठे बयान, झूठी प्रेस कॉन्फ्रेंस, झूठे एजेंडा बीजेपी और 'कानून रहित' कानून मंत्री का चरित्र बन गए हैं''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने कभी भी कैम्ब्रिज एनेलिटिका नाम की कंपनी की सेवाएं नहीं लीं. कानून मंत्री द्वारा ये सफूद झूठ और झूठा एजेंडा फैलाया जा रहा है. कैम्ब्रिज एनेलिटिका से जुड़ी वेबसाइट बताती है कि 2010 में बीजेपी-जेडीयू ने इसका इस्तेमाल किया. कैम्ब्रिज एनेलिटिका की भारतीय साझेदार ओबलेन बिजनेस इंटेलीजेंस कंपनी बीजेपी के सहयोगी सांसद के सहयोगी का बेटा चलाता है. 2009 में राजनाथ सिंह ने इस कंपनी की सेवाएं लीं.''

इन सबूतों के आधार पर बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया डेटा चोरी के जरिए चुनाव में फायदा लेने का आरोप

कैम्ब्रिज एनेलिटिका पर क्या आरोप है? कैम्ब्रिज एनेलिटिका कंपनी पर आरोप है कि फेसबुक पर एक ऐप चला कर करीब 5 करोड़ लोगों का डेटा चुराया. इस डेटा का इस्तेमाल 2016 में अमेरिका राष्ट्रपकि डॉनल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए किया गया.

क्या है पूरा मामला? ब्रिटेन के चैनल 4 ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका कंपनी के बड़े अधिकारियों का स्टिंग ऑपरेशन किया. कैम्ब्रिज एनेलिटिका कंपनी दुनिया भर के राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर कैंपन चलाती है. स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि अपने राजनीतिक दल को जीत दिलाने के लिए ये हर गलत हथकंडे का इस्तेमाल करती है.

स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि आप फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया पर जो समय बिताते हैं, जो बाते लिखते हैं उनका इस्तेमाल कर कैम्ब्रिज एनेलिटिका कंपनी एक विशेष राजनीतिक पार्टी जो उनकी क्लाइंट होती है उसे फायदा पहुंचाती है.

कैसे काम करती हैं इस तरह की कंपनियां? इस तरह की कंपनियां सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म से डेटा चुराती हैं. राजनीति के लिए आपकी पसंद और नापसंद के डेटा का विश्लेषण करती हैं. इस डेटा के आधार पर ही ये कंपनियां सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाती हैं.

इतना ही नहीं ये कंपनियां नेताओं के भाषण, मेनिफेस्टो के मुद्दे इसी आधार पर तैयार करती हैं. प्रतिद्वंदी पार्टियों के नेताओं के डर्टी सीक्रेट, सेक्स स्कैंडल वाले वीडियो जासूसों से बनवाए जाते हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर परोस दिया जाता है.

बढ़ी फेसबुक की मुश्किलें, WhatsApp के को-फाउंडर ने कहा- #deletefacebook, यहां जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget