एक्सप्लोरर

वेंकैया नायडु की बुक लॉन्च पर बोले पीएम मोदीः 'अनुशासन की बात करने पर अलोकतांत्रिक कह दिया जाता है'

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में ऐसी स्थिति है कि अनुशासन की बात कहने पर इसे आसानी से अलोकतांत्रिक करार दे दिया जाता है.

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब 'मूविंग आन मूविंग फारवर्ड, ए इयर इन ऑफिस' का विमोचन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इस किताब के लॉन्च के मौके पर आज पीएम मोदी ने इशारों -इशारों में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज अनुशासन की बात कहने पर विपक्ष अलोकतांत्रिक, तानाशाह करार दे देता है. पीएम मोदी ने इसके अलावा कहा कि अगर हम अनुशासन की बात करते हैं तो कहा जाता है कि कड़ाई की जा रही है, ऑटोक्रेसी की बात की जाती है.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने एक साल कार्यकाल के अनुभवों का संकलन कर पुस्तक का रूप दिया है और आज इस किताब के विमोचन के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे. मनमोहन सिंह ने इस बुक लॉन्च के मौके पर वेंकैया नायडू के लिए एक शायरी भी पढ़ी. पीएम मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू ने जीवन भर अनुशासन का पालन किया और वो इसका बेहतरीन उदाहरण हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि वेंकैया नायडू बेहद अनुशासित व्यक्ति हैं लेकिन आज हमारे देश में ऐसी स्थिति है कि अनुशासन की बात कहने पर इसे आसानी से अलोकतांत्रिक करार दे दिया जाता है. अगर कोई अनुशासन सुधारने की बात कहता है तो उसे निरंकुश की उपाधि दे दी जाती है. ऐसे शब्दों का पूरा शब्दकोश खोल दिया जाता है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वेंकैया नायडू को मंत्रालय देना चाहते थे और तब वेंकैया नायडू ने कहा था कि वो ग्रामीण विकास का मंत्रालय संभालना चाहते हैं, वो दिल से एक किसान हैं और कृषि और किसानों के विकास के लिए ठोस काम करना चाहते हैं. वेंकैया नायडू को जो भी जिम्मेदारी दी गई उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया और हर कार्य को उन्होंने सहजता से पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget