एक्सप्लोरर

बीरभूम आगजनी मामला: कलकत्ता हाई कोर्ट में आज सुनवाई, हिंसा में हुई 8 लोगों की मौत

हाई कोर्ट ने बुधवार को बीरभूम आगजनी मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट मामले की सुनवाई आज यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे करेगी.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बीरभूम आगजनी मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट मामले की सुनवाई आज यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे करेगी. अदालत ने पाया कि मामला गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है. बंगाल बीजेपी ने मंगलवार को बीरभूम की घटना को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

क्या है पूरा मामला 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू प्रधान की हत्या के बाद कई घरों में आग लगा दिया गया. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. टीएमसी नेता पर सोमवार को क्रूड बम से हमला हुआ था. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और केंद्र सरकार ने घटना की रिपोर्ट मांगी है.

इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस घटना को लेकर बीजेपी के सांसद दिलीप घोष ने प्रदेश की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 2 दिन में 13 लोगों की हत्या हुई, कई लोग गायब हैं. एक घर में बंद करके महिला, बच्चों को जलाया गया. पहले भी ऐसी घटना हुई है. चुनावों में भी सत्तारूढ पार्टी का दबदबा है, हमने इस विषय को गृह मंत्री को बताया है. आज लोकसभा में भी इस विषय को उठाएंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में ऐसी घटना नहीं हुई है. सीरिया-अफगानिस्तान में ऐसी घटना होती है. तृणमूल नेता की हत्या के बदले में ये घटना हुई है. पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों को शक है, वहां भय का माहौल है. 

माकपा नेता मो. सलीम ने कहा कि जब यहां गुंडे आए तब कुछ नहीं कहा गया, जिनकी मृत्यु हुई उन्हें न्याय मिलना चाहिए. नवान्न (राज्य सचिवालय) की छत्र-छाया में अराजकता हो रही है. पेट्रोल के बम से आग लगाई गई. जो बयान तृणमूल के नेता ने दिया वहीं बयान पुलिस दे रही है, ये मिलीभगत है.

रामपुरहाट की घटना पर NCPCR अध्यक्ष  प्रियंक कानूनगो ने कहा कि घटना की जानकारी हमें मिली है. इसे लेकर हमने कल ही नोटिस जारी कर बीरभूम के ज़िला पुलिस और डीजीपी से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है. हमने पूरी घटना पर नज़र बनाए रखी है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी.

ये भी पढ़ें- ट्रीटमेंट कराने दिल्ली आए RJD सुप्रीमो लालू यादव, एम्स ने भर्ती करने से किया मना, कहा- रांची के रिम्स में कराइए इलाज

एयर वाइस मार्शल कर रहे पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइल गिरने की जांच, पहली नजर में ग्रुप कैप्टन पर उठी उंगली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget