एक्सप्लोरर

CAA: खाली कराए जाएंगे AMU के सभी 100 हॉस्टल, अलीगढ़ में रुकेगी यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून पर छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी देर शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने जबरदस्त हंगामा और पथराव किया.

अलीगढ़: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में कल हुईं हिंसा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने डीजीपी ओपी सिंह से मामले की जानकारी मांगी है. वहीं डीजीपी ने बताया कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. एएमयू में छात्रों से हॉस्टल खाली करने कहा गया हैसंशोधन कानून के विरोध में यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए प्रदर्शनों को देखते हुए 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

अलीगढ़ रेंज के DIG ने कहा कि AMU के सभी 100 हॉस्टल दो दिन में खाली कराए जाएंगे. AMU में कुल 18,000 छात्र हैं जिनमें 5,000 छात्राएं हैं. अलीगढ़ से हो कर जाने वाली सभी ट्रेनों का यहां स्टॉपेज दिया जाएगा. बसों का विशेष इंतज़ाम भी किया जाएगा.

एएमयू में रविवार शाम को छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी. प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प के दौरान हुए पथराव में अलीगढ़ के डीआईजी समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए थे. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है. अलीगढ़ में आसपास के जिलों से वरिष्ठ अधिकारी लगा दिए गए हैं.

प्रशासन का कहना है कि यूनिवर्सिटी का सैय्यद गेट खुला है, माहौल शांत है, किसी को रोका नहीं जा रहा. केवल ज़रूरत पड़ने पर पहचान पूछी जा रही है. आस पास के चौराहों पर भी पुलिस की कई बैरीकेडिंग हैं.

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद यूपी के 6 जिलों में भी हिंसा की आशंका को देखते हुए एहतियात बरते जा रहे हैं. हिंसा की आशंका के चलते यूपी के जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है. प्रदेश में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, कासगंज और बरेली में धारा 144 लागू की गई है. साथ ही मेरठ, सहारनपुर और अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी कर शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के सन्दर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए यह भी आवश्यक है कि सभी के द्वारा कानून का पालन किया जाए. राज्य में कायम अमन चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं है.

नागरिकता संशोधन कानून: दिल्ली यातायात पुलिस ने किया ट्रैफिक डायवर्जन, बंद हैं ये रास्ते

उन्नाव रेप केस: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा होगी या नहीं, फैसला आज

जामिया में छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा- यह सरकार कायर है, तानाशाही से दबाना चाहती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget