एक्सप्लोरर

उपचुनाव: राजस्थान-बंगाल की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर पोलिंग जारी

राजस्थान में दो लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर, पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है

जयपुर: राजस्थान की अलवर, अजमेर लोकसभा सीट और भीलवाड़ा की माण्डलगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है.  वहीं, पश्चिम बंगाल की भी एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर आज उप चुनाव के लिए पोलिंग हो रही है.

राजस्थान चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक अमेर लोकसभा सीट के लिए 44.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है वहीं अलवर लोकसभा सीट के लिए 44.79 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं. पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट पर मतदान जारी है. शुरुआती चार घंटों में यहांं लगभग 32 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके साथ ही दोनों राज्यों में एक-एक विधानसभा सीटों पर भी चुनाव के लिए मतदान जारी है.

राजस्थान की तीनों सीटों पर  1 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. तीनों सीटों पर कुल 38 लाख योग्य मतदाता हैं और 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है.

अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. तीनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.

पहली बार मतदान के लिए उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा है कि समान नाम वाले अलग-अलग उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं में भ्रम से बचने के लिए पहली बार ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों की तस्वीर लगायी जा रही है.

तीनों निर्वाचन क्षेत्र में 3802168 मतदाता हैं. अलवर में 11, अजमेर में 23 और मंडलगढ़ में 8 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं.

अलवर लोकसभा सीट से डा करण सिंह यादव (कांग्रेस), डा जसवंत यादव(बीजेपी), अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डा रधु शर्मा, रामस्वरूप (बीजेपी) तथा माडलगढ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड के बीच सीधा मुकाबला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget