एक्सप्लोरर

मोहब्बत की नई मिसाल: मुंबई में राहुल ने की एसिड अटैक पीड़ित ललिता से शादी

मुंबई: ऐसे जोड़े ने शादी करके समाज में एक नई मिसाल कायम की है. राहुल नाम के एक शख्स ने ललिता नाम की एसिड अटैक पीड़ित से शादी कर समाज की कई वर्जनाओं को तोड़ा है. इनके प्यार की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है.

ललिता एसिड अटैक सर्वाइवर हैं. एसिड अटैक में इनका पूरा चेहरा जल गया था. आम तौर पर एसिड अटैक के बाद लडकियों से कोई शादी करने के लिए राजी नहीं होता. लेकिन ललिता के लिए किस्मत ने कुछ और तय कर रखा था.

मोहब्बत की नई मिसाल: मुंबई में राहुल ने की एसिड अटैक पीड़ित ललिता से शादी

ललिता को राहुल के तौर पर एक जीवन साथी मिला है. कल दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. 27 साल के राहुल ने 26 साल की ललिता को सदा के लिए अपना बना लिया. एक एसिड अटैक पीड़ित लड़की से शादी करने का फैसला बहुत कम लोग ले पाते हैं. लेकिन राहुल उन लोगों में से हैं जिनकी सोच बहुत बड़ी है और दिल बहुत साफ.

राहुल की ललिता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. दरअसल पेशे से सीसीटीवी ऑपरेटर राहुल ने साढ़े तीन महीने पहले ललिता के फोन पर गलती से फोन लगा दिया. लेकिन ये रॉन्ग नंबर राइट हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था. रॉन्ग नंबर से शुरु हई बातचीत प्यार में बदल गई. ललिता ने राहुल को बताया कि वो एसिड अटैक पीड़ित है लेकिन राहुल ने इसकी परवाह नहीं की और दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि साढ़े तीन महीने बाद दोनों ने शादी कर ली.

मोहब्बत की नई मिसाल: मुंबई में राहुल ने की एसिड अटैक पीड़ित ललिता से शादी

राहुल और ललिता की शादी में अभिनेता विवेक ओबऱॉय भी पहुंचे. उन्होंने ललिता को तोहफे में एक फ्लैट दिया. ललिता की शादी का लहंगा मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया था.

मुंबई के कलवा इलाके में रहनेवाली ललिता जब 2012 में यूपी के आजमगढ़ गई थी तब वहां उनके रिश्तेदारों ने पारिवारिक रंजिश में उन के चेहरे पर एसिड डाल दिया था. तब से अब तक ललिता की 17 बार सर्जरी हो चुकी है. दर्द के उस दौर से निकल कर आज ललिता के लिए खुशियों का समंदर अपनी बाहें फैलाए खड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget