एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: बुंदेलखंड को परियोजना की सौगात, पिछली सरकारों पर वार, जानें महोबा में क्या बोले पीएम मोदी

Maboba News: पीएम ने कहा, पुरानी सरकारों ने हमेशा बुंदेलखंड को लूटा. यूपी के विकास को कोई रोक नहीं पाएगा. अर्जुन सहायक परियोजना को लटकाया गया और किसानों को हमेशा उलझाया गया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बुंदेलखंड के महोबा में सौगात देते हुए अर्जुन सहायक योजना (Arjun Sahayak Pariyojna) का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला और उन्हें बुंदेलखंड को सुविधाओं से महरुम रखने के लिए जिम्मेदार ठहराया. पीएम मोदी ने कहा, पुरानी सरकारों ने हमेशा बुंदेलखंड को लूटा. यूपी के विकास को कोई रोक नहीं पाएगा. अर्जुन सहायक परियोजना को लटकाया गया और किसानों को हमेशा उलझाया गया.

 योगी सरकार ने पानी की कई परियोजनाओं पर काम किया. पीएम मोदी ने कहा, बीते सात वर्षों में हम कैसे सरकार को बंद कमरों से निकाल कर देश के कोने-कोने तक लाए हैं.  महोबा उसका उदाहरण है. बता दें कि अर्जुन सहायक बांध परियोजना में कुल 2655.35 करोड़ की लागत आई है. इस योजना से महोबा, हमीरपुर, बांदा जिलों को फायदा होगा. इसके तहत सिंचाई क्षमता 44381 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी और 4 लाख लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा.


PM Modi Speech: बुंदेलखंड को परियोजना की सौगात, पिछली सरकारों पर वार, जानें महोबा में क्या बोले पीएम मोदी

'पिछली सरकारों ने किया अपने परिवारों का भला'

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने केवल अपने परिवारों का भला किया. कर्मयोगियों की सरकार ने नल से जल दिया है. परिवारवादी सरकारों ने हमेशा सुविधाओं से लोगों को वंचित रखा. हमने आंगनवाड़ी तक जल पहुंचाया. गुजरात के कच्छ की हालत भी बुंदेलखंड जैसी ही थी. लोग वहां से पलायन कर रहे थे. लेकिन मुझे सेवा का अवसर मिला तो आज कच्छ देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में एक है. मुझे भरोसा है कि बुंदेलखंड भी वैसा विकास अपना सकता है. 

'माफिया पर चल रहा बुलडोजर'

 उन्होंने कहा, जब माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं. लेकिन ये लोग कितना भी हाय-तौबा मचा लें, यूपी और बुंदेलखंड के काम रुकने वाले नहीं है. इन लोगों ने बुंदेलखंड के साथ जैसा बर्ताव किया उसे लोग कभी भूल नहीं सकते. पहले की सरकार चलाने वालों ने ताल-तलैया के नाम पर फीते तो बहुत काटे लेकिन ये नहीं बताया कि बिना भू-जल संरक्षण के नलों में ताल-तलैयों में पानी कैसे आएगा. 


PM Modi Speech: बुंदेलखंड को परियोजना की सौगात, पिछली सरकारों पर वार, जानें महोबा में क्या बोले पीएम मोदी

'बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया गया'

पिछली सरकारों ने अपने परिवार के लिए तो सब कुछ किया, लेकिन बुंदेलखंड को बूंद-बूंद के लिए तरसा दिया. पीएम मोदी ने आगे कहा कि महोबा से ही हमने तीन तलाक खत्म करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया. बुंदेलखंड हमेशा से जल संरक्षण के लिए मशहूर रहा है. पानी को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए. तीन हजार करोड़ से अधिक की लागत से बनी इस सिंचाई परियोजना से बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को लाभ होगा. 


PM Modi Speech: बुंदेलखंड को परियोजना की सौगात, पिछली सरकारों पर वार, जानें महोबा में क्या बोले पीएम मोदी

चार लाख से अधिक लोगों को पीने का शुद्ध पानी भी मिलेगा. पीढ़ियों से जिस पानी का इंतजार था, वह इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण में कहा, हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोज़गार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर भी इसका एक बहुत बड़ा सबूत है.

ये भी पढ़ें

Farm Laws To Be Repealed: पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा- माफी मांगता हूं कि...

Farm Laws Withdrawn: यूपी-पंजाब के चुनावों की वजह से वापस हुए कृषि कानून? यहां जानिए पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: UP की 5 सीटों पर जीती BJP, सपा को मिलीं 2, बिहार में हुआ खेला, कर्नाटक में NDA का जलवा
LIVE: UP की 5 सीटों पर जीती BJP, सपा को मिलीं 2, बिहार में हुआ खेला, कर्नाटक में NDA का जलवा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget