एक्सप्लोरर

बजट सत्र में CAA-NRC पर और गर्माएगी सियासत, सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा

आज सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें कांग्रेस और टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों ने बैठक में सबसे प्रमुखता से सीएए और एनआरसी के मुद्दे को उठाया.

नई दिल्लीः शुक्रवार से शुरू हो रहे संसद का बजट सत्र हंगामेदार रहना तय है. देशभर में नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर जो बवाल चल रहा है उससे बजट सत्र भी अछूता नहीं रहने वाला है. इसकी बानगी आज सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साफ़ देखने को मिली.

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप कांग्रेस और टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों ने बैठक में सबसे प्रमुखता से इसी मुद्दे को उठाया. कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने बैठक के बाद सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर सरकार का रवैया निंदनीय है. आज़ाद ने सरकार से तुरन्त विरोध करने वाले लोगों से बात करने की मांग की.

सरकार ने कहा - चर्चा को तैयार बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक़ उन्होंने सभी दलों की बात तो सुनी लेकिन अपनी तरफ़ से कुछ नहीं कहा. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. बैठक के बाद जोशी ने सरकार की ओर से अपील करते हुए नागरिकता क़ानून पर लोगों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा. जोशी ने दोहराया कि कानून से किसी की नागरिकता जाने का सवाल ही नहीं है. जोशी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें भी अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी.

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट बजट सत्र का सबसे प्रमुख आकर्षण 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा. देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था के मद्देनज़र इसे बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बजट में कई कदमों का ऐलान तो होगा ही , करदाताओं को भी कुछ राहत मिल सकता है. इसके अलावा सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संयुक्त सत्र को दिए जाने वाले अभिभाषण पर भी सबकी नज़र रहेगी. अभिभाषण में राष्ट्रपति न सिर्फ अगले साल के लिए मोदी सरकार के एजेंडे को देश के सामने रखेंगे बल्कि 2024 तक का विजन भी सबके सामने रखा जाएगा. दो भागों में चलने वाले सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक जबकि दूसरा भाग 2 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget