एक्सप्लोरर

BSNL-MTNL के 92 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने चुनी VRS योजना

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएनल और एमटीएनएल के 92,000 से ज्यादा कर्मचारी अभी तक वीआरएस के लिए अप्लाई कर चुके हैं. अधिकारी ने कहा कि वीआरएस स्कीम को अप्रत्याशित सफलता मिली है.

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के कर्मचारियों में इन दिनों वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की होड़ लगी हुई है. इसी होड़ के चलते वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों ने रिकॉर्ड बनाया है. दोनों कंपनियों के 92000 से ज्यादा कर्मचारियों ने अभी तक वीआरएस के लिए आवेदन किया है.

टेलीकॉम मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि वीआरएस स्कीम को अप्रत्याशित सफलता मिली है. बीएसएनल और एमटीएनएल के 92,000 से ज्यादा कर्मचारी अभी तक वीआरएस के लिए अप्लाई कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि भारत संचार निगम लिमिटेड के अभी तक 79050 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है.

वहीं महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के 13500 से ज्यादा कर्मचारी अभी तक वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं. इस तरह से देखें तो कुल मिलाकर दोनों कंपनियों के 92550 कर्मचारी वीआरएस के लिए अप्लाई कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि वीआरएस को अप्रत्याशित सफलता मिल रही है क्योंकि बीएसएनल के 83 हजार कर्मचारियों को वीआरएस देने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि एमटीएनएल के 15000 कर्मचारियों को वीआरएस देने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में 92550 का आंकड़ा विभाग के लिए बेहद उत्साहजनक है.

1 दिसंबर से मोबाइल पर बात करना हो जाएगा महंगा, टेलीकॉम कंपनियों ने दे दिए हैं संकेत

गौरतलब है कि बीएसएनल में तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारी हैं जिसमें से लगभग 100000 कर्मचारी वीआरएस स्कीम के लिए पात्र है. यह स्कीम 4 नवंबर को खोली गई थी जोकि 3 दिसंबर तक कर्मचारियों के लिए खुली रहेगी. बीएसएनएल और एमटीएनएल के सभी रेगुलर और परमानेंट कर्मचारियों के लिए यह स्कीम खुली हुई है जिनकी उम्र 50 वर्ष या उससे ज्यादा है.

गौरतलब है कि पिछले महीने ही कैबिनेट ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69 हजार करोड़ के रिवाइवल पैकेज का एलान किया था. इस पैकेज में कर्मचारियों को वीआरएस देना भी शामिल है. कर्मचारियों को वीआरएस देने के बाद बीएसएनल और एमटीएनएल का विलय भी किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget