एक्सप्लोरर

J-K के सांबा में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने बरामद की 36 किलो हेरोइन

Jammu and Kashmir News: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया है. जिनके पास से 36 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए हैं.

Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के सांबा में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने नशे की एक बड़ी खेप को बरामद कर तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया है. बीएसएफ ने मौके से 36 किलो हेरोइन, एक पिस्टल मैगजीन और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. इसकी जानकारी बीएसएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.

जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए बीएसएफ के आईजी डीके बुरा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस समय घना कोहरा छाया हुआ है और शनिवार और रविवार की दरमियानी रात इसी घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान ने नशे की एक बड़ी खेप भारत में भेजने की नाकाम कोशिश की. 

उन्होंने बताया कि सीमा पर लगे सर्विलेंस इक्विपमेंट्स ने सीमा पर हुई तारबंदी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. इन गतिविधियों के बाद फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों को आगाह किया गया. जिसके बाद वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी इलाके पर नजर रखी और जैसे ही यह गतिविधियां तारबंदी के पास पहुंची जवानों ने इन लोगों को चुनौती दी और उसके बाद फायरिंग की जिसमें तीन घुसपैठिए मार गिराए गए.

उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से 36 पैकेट बरामद किए गए और हर पैकेट का वजन करीब 1 किलो का है. उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान इन घुसपैठियों से इटली में बना एक पिस्टल कुछ मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बीएसएफ ने दावा किया कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ने सीमा पर कई ऐसी गतिविधियां करने की कोशिश की जिन्हें अंजाम तक पहुंचने से पहले ही नेस्तनाबूद किया गया.

बीएसएफ ने यह भी दावा किया है कि पिछले 1 सप्ताह से उन्हें लगातार यह सूचनाएं मिल रही थी कि पाकिस्तान सीमा पार से नशे की एक बड़ी खेप भारत में भेज सकता है. जिसके बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर थी और अब उन्हें यह बड़ी कामयाबी मिली है. बीएसएफ ने दावा किया पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ने 4 बार ऐसी कोशिश की है कि नशे की केप भारत में भेजी जाए लेकिन जवानों ने इन कोशिशों को पूरा नहीं होने दिया. इसके अलावा बीते कुछ समय में 9 पाकिस्तानी घुसपैठियों को सीमा पर मार गिराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
रहें ना रहें हम, महका करेंगे: चली गईं सबकी लता दीदी, महानायक बोले अब स्वर्ग में गूंजेगी उनकी मधुर आवाज

 

Lata Mangeshkar last Post: लता मंगेशकर ने आखिरी बार पोस्ट किया था ये वीडियो, पिता को याद कर हुईं थीं इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget