एक्सप्लोरर

K Kavitha: तिहाड़ जेल के अंदर पहले दिन BRS नेता कविता को खाने में क्या दिया गया, एक चादर और कंबल सहित दिए गए ये सामान

K Kavitha in Tihar Jail: कविता को मंगलवार (26 मार्च) शाम को तिहाड़ जेल ले जाया गया. जेल अधिकारी के मुताबिक चाय, भोजन करने और टेलीविजन देखने का समय उनके लिए अन्य कैदियों के समान ही है.

K Kavitha in Tihar Jail Food: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को तिहाड़ जेल में पहली रात में जेल का खाना परोसा गया. सूत्रों के अनुसार, कविता ने अपनी पहली रात महिलाओं के लिए निर्धारित-जेल नंबर छह में दो अन्य महिला कैदियों के साथ बिताई.

जेल में बीआरएस नेता कविता ने क्या खाया?

जेल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘कविता ने दाल और चावल खाया, जो मंगलवार (26 मार्च) रात अन्य कैदियों को भी परोसा गया. बुधवार (27 मार्च) सुबह उन्होंने चाय के साथ नाश्ता लिया.’’ कविता को मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल ले जाया गया. दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर उन्हें 9 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

ईडी ने याचिका में कहा था कि यदि के. कविता को रिहा किया गया तो उनके की ओर गवाहों को प्रभावित करने के अलावा सबूतों से छेड़छाड़ किये जाने की आशंका है. सूत्र ने बताया, ‘‘मेडिकल जांच के बाद कविता को उनकी कोठरी में भेज दिया गया. मेडिकल जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा कम था, लेकिन बाद में यह सामान्य हो गया.’’

गद्दा, चप्पल समेत ये सामान तिहाड़ में दिए गए

सूत्र ने बताया कि कविता को जेल नियमावली के अनुसार एक गद्दा, चप्पल, कपड़े, एक चादर और एक कंबल दिया गया, साथ ही उन्हें दवाएं भी दी गईं. एक अधिकारी ने बताया कि कविता ने कुछ खास चीज की मांग नहीं की और उन्हें कोर्ट के आदेश और जेल नियमावली के अनुसार चीजें प्रदान की जाएंगी.

कोर्ट के आदेश के अनुसार, कविता को घर का बना खाना लेने, एक गद्दा, चप्पल, कपड़े, एक बेडशीट, एक कंबल, किताबें, कागज-कलम और दवाएं रखने की अनुमति है. बीआरएस नेता को आभूषण पहनने की भी अनुमति है. अधिकारी ने कहा कि हालांकि, जब वह जेल आईं तो उन्होंने कोई आभूषण नहीं पहना था.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चाय, भोजन करने और टेलीविजन देखने का समय उनके लिए अन्य कैदियों के समान ही है.’’ अधिकारी ने कहा कि कविता तिहाड़ जेल के पुस्तकालय जा सकती हैं, जो सभी कैदियों के लिए खुला है. बीआरएस नेता कविता (46 साल) को ईडी ने 15 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. वह 10 दिन तक ईडी की हिरासत में थीं.

तिहाड़ में ही बंद हैं AAP के कई नेता

अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ जेल परिसर में जेल नंबर छह में करीब 500 महिला कैदी हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद कविता तीसरी नेता हैं, जो आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में हैं.

मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में हैं, वहीं संजय सिंह जेल नंबर दो में हैं. आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन जेल नंबर सात में बंद हैं. जैन को धन शोधन के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था.  

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: कश्मीरी एक्टिविस्ट ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा, आतंकवाद को लेकर कई एजेंटों को किया बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget