एक्सप्लोरर

कश्मीर में 7 महीने बाद ब्रॉडबैंड सर्विसेज बहाल, हाई स्पीड 4G इंटरनेट पर लगा बैन फिलहाल जारी

हालांकि अभी हाई स्पीड 4जी मोबाइल इंटरनेट पर लगा बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा. कल ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने करीब सात महीनों बाद केंद्र शासित प्रदेश में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था.

नई दिल्लीः कश्मीर घाटी में आखिरकार 7 महीने बाद ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. कल कश्मीर घाटी में सोशल मीडिया पर लगा बैन खत्म कर दिया गया था और आज कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं फिर से मुहैया करा दी गई हैं. आज बीएसएनएल ने दोपहर में इन ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया. ये सेवाएं 4 अगस्त 2019 को बंद कर दी गई थीं और ठीक 7 महीने बाद इन सर्विसेज को वापस बहाल किया गया है.

हालांकि अभी हाई स्पीड 4जी मोबाइल इंटरनेट पर लगा बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा. कल ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने करीब सात महीनों बाद केंद्र शासित प्रदेश में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था लेकिन सूबे में मोबाइल इंटरनेट अभी भी 2जी पर ही चलेगा.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने बुधवार को प्रदेश में पांच अगस्त से जारी सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया था. अब तक यहां के लोग मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ वाइट लिस्टेड साइट्स के लिए 2जी स्पीड पर ही कर पा रहे थे.

कल अपने आदेश में जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने कहा था कि प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को 2जी तक ही सीमित रखा गया है. इस आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में पोस्टपेड सिम कार्ड धारक ही मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और प्रीपेड सिम वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल उनकी पूरी जांच करने के बाद ही करने दिया जाएगा.

5 अगस्त को बंद किया गया था मोबाइल इंटरनेट गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट को 5 अगस्त से बंद कर दिया गया था. इस दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था. उसके बाद लगातार समय-समय पर प्रदेश प्रशासन मोबाइल इंटरनेट पर लगे प्रतिबंधों पर गौर करता रहा. लेकिन, प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट के जरिए आतंकियों और सीमा पार बैठे उनके आकाओं के बीच लगातार संपर्क की खबरों के चलते प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट पर कई प्रतिबंध लगे रहे.

ये भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर में सोशल मीडिया से बैन हटा, 2G स्पीड के साथ कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
POCSO Accused Escapes: थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 पेट्रोल से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget