एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश से ठीक पहले ब्रिटिश नागरिक ने लिखा था पोस्ट, ऐसा क्या शेयर किया कि हो गया वायरल

Air india plane crash Ahmedabad: एयर इंडिया की फ्लाइट में कई देशों के नागरिक थे. ब्रिटिश नागरिक जेमी रे मीक भी अहमदाबाद से लंदन के लिए निकले थे, लेकिन हादसे में उनकी भी जान चली गई.

Air india plane crash Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया की प्लाइट क्रैश होने की वजह से कई लोगों की जान चली गई. फ्लाइट में सवाल 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई. अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई इस फ्लाइट में भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के नागरिक भी थे. ब्रिटिश यात्री जेमी रे मीक लंदन वापसी को लेकर बेहद खुश थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की थी. फ्लाइट क्रैश के बाद उनकी पोस्ट काफी वायरल हुई.

दरअसल जेमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने भारत को अलविदा कहा था. जेमी एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवाल 53 ब्रिटिश नागरिकों में से एक थे. जेमी अहमदाबाद से रवाना होने से पहले काफी खुश थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में कहा,'' हम एयरपोर्ट पर हैं और अब बोर्डिंग करने वाले हैं. गुडबाय इंडिया, लंदन के लिए 10 घंटे की उड़ान.'' इस वीडियो जैमी के साथ उनके एक मित्र भी नजर आ रहे हैं. 

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे. उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया और विमान दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की. एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी.

कब और कैसे हुआ हादसा

एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था. विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा. एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की.

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget