एक्सप्लोरर

Noida Mall Murder Case: मॉल में हत्या का वीडियो आया सामने, ब्रजेश राय की पत्नी का आरोप- फोन के साथ हुई छेड़छाड़, कई चीजें कर दीं डिलीट

Murder In Mall: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के पब में हुई ब्रजेश राय की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया है कि बृजेश के फोन के साथ छेड़छाड़ की गई है.

Garden Galleria Mall Murder Case: नोएडा के गार्डन गैलेरिया म़ॉल में हुई ब्रजेश राय की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. ब्रजेश राय की पत्नी पूजा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ब्रजेश के फोन के साथ छेड़छाड़ की गई है. उनके फोन से कई चीजें डिलीट कर दी गईं और फोन जब पूजा को मिला तो वो फ्लाइट मोड पर था. पूजा का कहना है कि ब्रजेश लड़ाई-झगड़े से दूर रहते थे और कानून के मुताबिक काम करने में विश्वास रखते थे.

 

ब्रजेश की पत्नी का दावा, फोन के साथ हुई है छेड़छाड़

उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ब्रजेश का फोन जब उनके हाथ में आया तो उन्होंने इसे चेक किया जिसमें बहुत सी चीजें गायब मिलीं. पूजा ने एबीपी से खास बातचीत में कहा कि उन्होंने ब्रजेश की हत्या से पहले उन्हें फोन किया था जिसकी डिटेल भी फोन में नहीं है. यहां तक कि कई वीडियो भी फोन से गायब हैं. पूजा ने बताया कि जिस रात ब्रजेश राय की हत्या हुई उस रात उनके साथ 6 लोग थे लेकिन चोट सिर्फ उनके पति को लगी. बाकी लोग सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा कि ब्रजेश के साथ रहे लोगों ने कुछ नहीं बताया है कि आखिर ये घटना घटी क्यों...इसके पीछे की वजह क्या रही.

पब के बाहर का सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज

हत्या से जुड़े मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये फुटेज मॉल के पब के बाहर का बताया जा रहा है. इस फुटेज में ब्रजेश राय बाउंसर के साथ हुई हाथापाई का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बाउंसर उन्हें खींचकर दूर ले जाते हैं. इस फुटेज में कई लोग एक साथ देखे जा सकते हैं. साथ ही हाथापाई भी होते हुए देखा जा सकता है. हालांकि पुलिस को अभी तक पब के अंदर का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, जिससे चीजें और साफ हो सकतीं थीं. कहा जा रहा है कि विवाद तो पब के अंदर ही शुरू हुआ था जो बाहर गैलरी तक पहुंच गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में वारदात के दिन पब के अंदर क्या हुआ था इसकी छानबीन कर रही है.

आपको बता दें कि नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन पब में परचेज मैनेजर ब्रजेश राय की पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि ब्रजेश राय की हत्या बिल को लेकर हुए विवाद के चलते हुई है. इस पूरे घटनाक्रम में 9 आरोपी शामिल थे.

ये भी पढ़ें:v Noida: गार्डन गैलेरिया हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 'लॉस्ट लेमन बार' का लाइसेंस सस्पेंड

ये भी पढ़ें: Greater Noida Murder: वारदात से पहले दो बच्चों को छोड़ा ननिहाल, रात में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget