एक्सप्लोरर

ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी ह्रदयमोहिनी का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

एक साल पहले दादी जानकी के निधन के बाद दादी हृदयमोहिनी को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था. गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में हृदयमोहिनी का निधन हो गया. अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा.

जयपुर: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 93 साल की थी. उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा. ब्रह्मकुमारी के सूचना निदेशक बी के करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिन से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि एक साल पहले दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था. उनके पार्थिव देह को आबू रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जाएगा, जहां लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने निधन पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर गहरी संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को सामाजिक सशक्तिकरण और मानवीय पीड़ा को कम करने के उनके अनगिनत प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. ब्रह्मकुमारी परिवार के सकारात्मक संदेशों को दुनिया में पहुंचाने में उन्होंने अहम भमिका निभाई. उनके निधन से गहरा सदमा पहुंचा है.'

राहुल गांधी बोले- उनकी शिक्षाएं मार्गदर्शन करती रहेंगी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी को मेरी श्रद्धांजलि. उन्हें आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा देने में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा और उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में ब्रह्मकुमारी का निरंतर मार्गदर्शन करती रहेंगी. ओम शांति.’’

राज्यपाल और सीएम ने भी दुख जताया राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने दादी ह्रदयमोहिनी के निधन पर शोक जताया है. राज्यपाल मिश्र ने दादी ह्रदयमोहिनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया कि दादी ह्रदयमोहिनी ने खुद को मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया.

ये भी पढ़ें- कोरोना का यू-टर्न: क्या फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है देश, महाराष्ट्र, दिल्ली-पंजाब में हालात चिंताजनक Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही है हल्की बारिश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget