एक्सप्लोरर

कंगना के घर को तोड़ने के लिए BMC ने कोर्ट से मांगी इजाजत, कहा- आठ जगहों पर गलत तरीके से हुए बदलाव

बीएमसी ने दो साल पहले कंगना को नोटिस जारी किया था. इसके बाद कंगना ने कोर्ट से जाकर स्टे ऑर्डर ले लिया था. बीएमसी ने कोर्ट से कहा कि स्टे ऑर्डर को रद्द किया जाए.

मुंबई: कंगना रनौत के घर पर भी बीएमसी की कार्रवाई हो सकती है. बीएमसी ने कंगना के खार वाले इलाके में बने फ्लैट को तोड़ने की इजाजत मांगी है. दरअसल दो साल पहले मुंबई महानगरपालिका ने कंगना रनौत को एक नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में कहा गया था कि घर में गलत तरीके से बदलाव किया गया है. इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है.

फ्लैट में आठ जगहों पर गलत तरीके से बदलाव किया गया- बीएमसी

तब उस समय कंगना रनौत ने सीटी सिविल कोर्ट में जाकर स्टे ऑर्डर ले लिया था. अब बीएमसी ने कैविएट फाइल किया है. बीएमसी ने कहा है कि स्टे ऑर्डर को रद्द किया जाए और हमें तोड़ने की इजाजत दी जाए. खार इलाके में कंगना रनौत का घर डीबी ब्रिज नाम की बिल्डिंग में पांचवी मंजिल पर है. इसमें आठ जगह पर बदलाव किए गए हैं. छज्जा और बालकनी में गलत तरीके से निर्माण की बात कही गई है. किचन के एरिया में किए गए बदलाव को भी गलत बताया गया है.

कंगना के ऑफिस में बीएमसी ने गिराया अवैध निर्माण

बता दें इससे पहले आज बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' ऑफिस में अवैध निर्माण को गिरा दिया. बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. हाईकोर्ट ने इस मामले में कल फिर सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण को गिराने में इतनी जल्दबाजी करने के लिए बीएमसी से जवाब मांगा है. कल बीएमसी को इसका जवाब देना है.

मुंबई पहुंचकर कंगना ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

मुंबई पहुंचने के बाद कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर जोरदार हमला किया. ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है...कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा.”

बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण तोड़ने पर रोक, उठाए BMC की कार्रवाई पर सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget