एक्सप्लोरर

जम्मू एयफोर्स टेक्निकल एरिया में रात दो बजे हुए दो धमाके, ड्रोन के जरिए हमले का शक- सूत्र

धमाके के बाद से आसपास के इलाके में अफरातफरी का मौहाल है. घटना स्थल पर वायुसेना, भारतयी सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं. एयरफोर्स टेक्निकल एरिया में हुए धमाकों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाइस एयर मार्शल से बात की है.

जम्मू: जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में देर रात दो बजे के करीब दो धमाके हुए हैं. जम्मू पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. इन धमाकों में लोग घायल भी हुए हैं, घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है. जम्मू पुलिस के मुताबिक यह कम तीव्रता का धमाके हैं. एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल टीम और फॉरेंसिक स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है.

बता दें कि इसी जगह पर भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर और इसके साथ ही जम्मू का मुख्य हवाई अड्डा भी इसी परिसर में आता है. धमाके के बाद से आसपास के इलाके में अफरातफरी का मौहाल है. घटना स्थल पर वायुसेना, भारतयी सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं. 

सूत्रों के मुताबिक ड्रोन के जरिए हमले का शक
धमाकों से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आयी है, सूत्रों के मुताबिक एयफोर्स टेक्निकल एरिया में धमाकों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल का शक जताया जा रहा है. दरअसल एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद रहती है. किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं है. इसके साथ ही जिन लोगों को अंदर जाने की इजाजत है उन्हें भी कड़ी तफ्तीश के बाद ही जाने दिया जाता है. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच अंदर गोला बारूद कैसे पहुंच सकता है?

रक्षामंत्री ने धमाकों की जानकारी ली, एयर मार्शल रवाना
एयरफोर्स टेक्निकल एरिया में हुए धमाकों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाइस एयर मार्शल से बात की है. रक्षा मंत्री लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. स्टेशन अधीक्षक से भी इस हमले को लेकर जानकारी ली जा रही है. रक्षा मंत्री के बात करने के बाद एयर मार्शल विक्रम सिंह समेत एयरफोर्स के तमाम बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं. 

भारतीय वायु सेना ने इस पर जानकारी देते हुए कहा है कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के टेक्निकल इलाके में रविवार सुबह दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली. एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा. किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ और जांच चल रही है. 

पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां कई अलग अलग एंगल से जांच कर रही हैं. पुलिस ने अभी तक आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया है. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम इस मामले की तफ्तीश में जुटे हैं और जल्दी ही इसका खुलाया किया जाएगा.

जम्मू से 5 किलो आईईडी समेत आतंकी गिरफ्तार
इसके अलावा जम्मू से ही आज सुबह एक और बड़ी खबर आई जिसके तहत यहां वेव मॉल के पास से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 5 किलो आईईडी बरामद किया गया है. पकड़े गए आतंकी का नाम नदीम बताया जा रहा है. हालांकि एयरपोर्ट और आईईडी बरामदगी की इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं इसकी जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस की दो अलग-अलग टीमें कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें...
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget