एक्सप्लोरर

Praveen Kammar Killed: BJP युवा मोर्चा के नेता प्रवीण कम्मर की कर्नाटक के धारवाड़ में हत्या, पार्टी ने लगाए ये आरोप

Praveen Kammar Murder: बीजेपी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण कम्मर की हत्या पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.

Praveen Kammar Murder: कर्नाटक के धारवाड़ में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण कम्मर (Praveen kammar) की मंगलवार (18 अप्रैल) की रात को हत्या कर दी गई. इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है क्योंकि अगले महीने ही यहां विधानसभा चुनाव होना है. 

प्रवीण कम्मर के मर्डर पर बीजेपी ने कहा कि इसके पीछे हमारे राजनीतिक दुश्मन हैं. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया कि बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के नेता और कोट्टूर ग्राम पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण कम्मर की हत्या की खबर बहुत दुख के साथ शेयर कर रहे हैं. बीजेवाईएम तुरंत हत्यारों की गिफ्तारी की मांग करती है.  

शिकायत में क्या है?

प्रवीण की पत्नी की दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने राघवेंद्र पटेल सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ कि मर्डर राजनीतिक है या नहीं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे थे.

क्या हुआ था?

प्रवीण कम्मर की एक ग्रुप ने चाकू से मारकर मंगलवार की रात 10.30 बजे हत्या की थी. उन्हें तुरंत जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची. गांव में ऊधाचमा देवी मेला (Udachamma Devi fair) चल रहा था. इस दौरान दो ग्रुप में लड़ाई हो गई. इसे लेकर प्रवीण बीच-बचाव करने गए और उन्होंने दोनों समूह अलग कर दिए. इसके कुछ देर बाद दूसरा ग्रुप आया और उसने प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया. 

बता दें कि राज्य में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव है और 13 मई को परिणाम आएगा. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी समेत 40 लोगों के नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget