एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी: जेपी नड्डा

BJP Meeting: बीजेपी की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया. यहां कहा गया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है.

JP Nadda Claim For Rajasthan Victory: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनाने के दावा किया है. सोमवार को नड्डा ने कहा कि पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी.

पार्टी की राजस्थान कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है और अन्य सभी पार्टियां पारिवारिक पार्टियां रह गई हैं. कांग्रेस की पहचान एक परिवार पार्टी के रूप में हुई है. क्षेत्रीय पार्टियां भी पारिवारिक पार्टियां बन गई हैं.” उन्होंने 'जन आक्रोश यात्रा' के सफल आयोजन के लिए राज्य नेतृत्व को बधाई दी और इस तरह के अभियान आगे भी चलाने को कहा.

'राजस्थान में महिलाओं और दलितों के खिलाफ क्राइम बढ़ा'

राज्य में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा, “यहां साइबर क्राइम, महिलाओं और दलितों के खिलाफ क्राइम बढ़ गए हैं. कांग्रेस सरकार में बिजली, पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं. हम (भाजपा) केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने वाली पार्टी भी हैं. भारत और पूरी दुनिया ने कोविड काल में पार्टी का सामाजिक चेहरा देखा.”

'BJP एक मिशन के साथ राजनीति करती है'

नड्डा ने कहा, “हमारी पार्टी विचारों वाली पार्टी है, हम एक मिशन के साथ राजनीति करते हैं, विचारधारा और देश सेवा के साथ राजनीति करते हैं. पार्टी और विचारधारा हमारे लिए सर्वोपरि है.” राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि “भारत के खिलाफ नारे लगाने वाले और देश के खिलाफ साजिश करने वाले लोग उनके साथ चलते दिखे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

मोदी के नेतृत्व में पार्टी वर्कर्स में नया उत्साह

बीजेपी की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया और कहा गया कि मोदी के नेतृत्व में देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है. इससे भाजपा का राजनीतिक विश्वास मजबूत हुआ है और इसका आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनावों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

'मेरे कंधे पर रखकर बंदूक मत चलाइए...', कॉलेजियम सिस्टम पर बोले पूर्व जस्टिस आरएस सोढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget