एक्सप्लोरर

बीजेपी ने संसद को रोम का कोलोसियम बना दिया है, जहां पीएम मोदी ग्लैडिएटर की तरह एंट्री करते हैं: महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा में सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को रोम के कोलोसियम जैसा बना दिया है, जहां पीएम मोदी-मोदी के नारों के बीच ग्लैडिएटर की तरह एंट्री करते हैं. 

मोइत्रा जाहिर तौर पर बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर बीजेपी सदस्यों की ओर से की गई नारेबाजी की तरफ इशारा कर रही थीं.

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विजय के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र लोकसभा में पहुंचे तो बीजेपी सदस्यों ने करीब एक मिनट तक 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए और मेजें थपथपाईं.

तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने सदन में '2022-23 के लिए नागर विमानन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों' पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1972 में संसद में कहा था कि 'इन दिनों नई दिल्ली का माहौल घुटन वाला है. इसमें आजादी से सांस लेना मुश्किल है. आकाशवाणी पर सुबह से रात तक किसी प्रधानमंत्री के प्रशस्ति गान, सिनेमा के पर्दे पर दुष्प्रचार के बीच विपक्ष में बैठे लोग इससे कैसे लड़ सकते हैं.'

मोइत्रा ने कहा, 'यह भारत की शायद सबसे बड़ी त्रासदी है कि जिस पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेयी जी ने किया था, आज वह उस सरकार की अगुवाई कर रही है जिसने इस संसद को पहली सदी के रोम का कोलोसियम बना दिया है जहां माननीय प्रधानमंत्री एक ग्लैडिएटर की तरह 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच आते हैं.'

वहीं, असम से बीजेपी के सदस्य राजदीप रॉय ने महुआ मोइत्रा का नाम लिये बिना कहा कि प्रधानमंत्री को 'ग्लैडिएटर' कहा गया जो तत्कालीन रोम के साम्राज्य में तलवार लेकर लड़ने वाला योद्धा होता था .

उन्होंने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री के लिए नकारात्मक तरीके से इस शब्द का इस्तेमाल किया गया, लेकिन पूरे देश को 'मोदी जैसे ग्लेडिएटर पर गर्व है जिन्होंने अपने देशवासियों के लिए, कोविड के समय विदेशों से लोगों को लाने के लिए, दुनिया में जगह-जगह कोविड रोधी टीका पहुंचाने के लिए ग्लैडिएटर की तरह काम किया.'

ये भी पढ़ें:

Pakistan Political Crisis: मुश्किल में PM इमरान की कुर्सी, मेहर तरार बोलीं- यहां कोई हार कबूल नहीं करता

इमरान खान बोले- इस्लामोफोबिया के प्रसार के लिए मुस्लिम देश जिम्मेदार, गलत नैरेटिव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget