एक्सप्लोरर

बीजेपी ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- पाकिस्तान की तारीफ करना उनकी आदत

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की तारीफ करना कांग्रेस की आदत बन गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारत के प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी के निशाने पर एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू आ गए हैं. इस बार बीजेपी ने सिख श्रद्धालुओं को सीमापार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने की कथित रुप से अनुमति देने पर पाकिस्तान को धन्यवाद देने को लेकर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की तारीफ करने वाले नेता कांग्रेस में बढ़ते जा रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "पाकिस्तान की तारीफ करना कांग्रेस की आदत बन गयी है." उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट करने को कहा कि क्या सिद्धू की टिप्पणी पार्टी के आधिकारिक रुख का बयान करती है.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस नेता भारत के प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हैं". इस मौके पर हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा. उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से भी स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि सिद्धू कांग्रेस शासित पंजाब सरकार में मंत्री हैं और पार्टी अध्यक्ष के भी अच्छे दोस्त हैं. इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना होगा.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के शत्रुतापूर्ण बयानों का जिक्र करते हुए हुसैन ने कहा, "एक तरफ बाजवा ऐसी टिप्पणी करते हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस नेता पाकिस्तान की सराहना करते हैं. बाजवा को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, भारत, पाकिस्तान सेना के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने में पूरी तरह समर्थ है".

पाक की भारत को धमकी, 'सरहद पर जो लहू बह चुका है और जो बह रहा है, सभी का हिसाब लेंगे'

सिद्धू ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं को सीमापार करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक जाने की अनुमति देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस सद्भाव के लिए अपने दोस्त (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) इमरान खान को धन्यवाद देता हूं. वह बस दो कदम नहीं बल्कि मीलों चले हैं और अनंत संभावनाओं का द्वार खोला है. मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget