एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: ‘न अजान बंद होगी और न हनुमान चालीसा...’, शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी को बताया- देश तोड़ने वाला नेता

Loudspeaker Politics: देश में लाउडस्पीकर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी को देश तोड़ने वाला नेता बताया है.

Shahnawaz Attacks On Owaisi: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने असदुद्दीन ओवैसी पर करारा हमला किया है. उन्होंने ओवैसी को देश तोड़ने वाला नेता करार दिया है. उन्होंने कहा कि देश में न कभी कीर्तन बंद होंगे और न कभी अजान बंद होगी. उन्होंने ओवैसा पर हमला करते हुए कहा कि वो डायनामाइट लेकर चलते हैं और जहां मन होता है फोड़ देते हैं. वो कोई धर्म के ठेकेदार नहीं हैं बल्कि एक नेता हैं, एक एमपी हैं और उनको उसी तरह की बात करनी चाहिए. ओवैसी डायनामाइट और हम फेविकॉल लेकर चलते हैं.

देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है. विवाद महाराष्ट्र से शुरू होकर देश के कई राज्यों में फैल चुका है. यूपी में तो लाउडस्पीकर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. इसी को लेकर ओवैसी और शाहनवाज आमने-सामने हैं.

लिंक पर क्लिक करें सुने बयान- Owaisi देश तोड़ने वाले नेता- Shahnawaz Hussain का करारा हमला

लाउडस्पीकर पर तो कोर्ट ने लगाई रोक

इस मामले पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब पहली बार अजान हुई थी तब लाउडस्पीकर कहां था. पहली बार अजान लाउडस्पीकर पर नहीं हुई थी. कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अजान पर रोक है लेकिन अजान पर तो कोई रोक नहीं है. लाउडस्पीकर पर कोर्ट ने रात 10 बजे के बाद रोक लगा दी है. शाहनवाज ने ओवैसी को देश तोड़ने वाला नेता बताया. ये बात उन्होंने बिहार के दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए कही.

ओवैसी तोड़ते हैं तो हम फेविकॉल से जोड़ देते हैं- शाहनवाज

शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओवैसा डायनामाइट से तोड़ने का काम करते हैं तो हम भी फेविकॉल से जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि वो कोई धर्म के ठेकेदार या मौलाना तो नहीं तो हैं नहीं. वो एक नेता हैं और लोकसभा के सदस्य हैं तो उन्हें उसी तरह से बात करनी चाहिए. क्या किसी धर्म ने ओवैसी को बात करने का ठेका दे रखा है. उन्होंने कहा कि संसद के फ्लोर पर 22 साल पहले कहा था कि भारत के मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश और हिंदू से अच्छा दोस्त नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि चाहे तो इस बयान को गूगल कर लेना.

तेजस्वी यादव भी कूदे मैदान में

लाउडस्पीकर विवाद में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी कूद गए हैं. उन्होंने भी लाउडस्पीकर विवाद पर बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाने वालों से पूछते हैं कि लाउडस्पीकर की खोज 1925 में हुई थी और भारत के मंदिरों और मस्जिदों में इसका उपयोग 70 के दशक के आसपास हुआ है. जब लाउडस्पीकर नहीं था तब भगवान या खुदा नहीं थे क्या. बिना लाउडस्पीकर के प्रार्थना, जागृति, भजन, भक्ति व साधना नहीं होती थी क्या. उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म और ईश्वर कहीं किसी लाउडस्पीकर के मोहताज नहीं है.

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद पर बोले अशोक गहलोत- 'स्थिति खतरनाक, कोई नहीं जानता कि यह देश किस ओर जा रहा है'

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: सीएम उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे पर बड़ा हमला, कहा - 'अस्तित्व बचाने के लिए हो रहा ड्रामा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget