एक्सप्लोरर

बीजेपी ने अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया, जारी किया नोटिस

West Bengal BJP: पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन तलाश रही बीजेपी ने राष्ट्रीय मंत्री के पद से अनुपम हाजरा को उनके पद से हटाते हुए एक सूचना जारी की है.

West Bengal Politics: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने पूर्व सांसद अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. बीजेपी का ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के लेटर हेड से एक नोटिस जारी करते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से पदमुक्त किया जाता है. ये सूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी.” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हाजरा पिछले कुछ समय से राज्य में पार्टी के कामकाज की आलोचना कर रहे थे. 


बीजेपी ने अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया, जारी किया नोटिस

पश्चिम बंगाल के दौरे पर जेपी नड्डा और अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह इस महीने में दूसरी बार बंगाल के दौरे पर गए हैं. साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ​​जेपी नड्‌डा भी राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार (26 दिसंबर) को शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक भी की. फिर अचानक ही बीजेपी सांसद अनुपम हाजरा को औपचारिक बयान जारी कर उनके पद से हटा दिया गया. हाजरा को पद से हटाने को पार्टी के खिलाफ न जाने, संगठन में अनुशासन और पार्टी लाइन पर चलने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है. 

कौन हैं अनुपम हाजरा?

अनुपम एक समय पर बोलपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद थे. इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए. साल 2020 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव (राष्ट्रीय मंत्री) के रूप में नियुक्त किया गया था. वो 2020 से 2022 तक बिहार बीजेपी के सह-प्रभारी भी रहे. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जादवपुर सीट से उम्मीदवार भी बनाया गया था. हालांकि, उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें: 'दीदी के शासन में जनता बोल रही, इससे अच्छे तो वामपंथी थे', अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में साधा ममता बनर्जी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
Himachal Pradesh News: उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार
उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget