एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान-चीन के चमचे...भारत को नीचा दिखाने में कांग्रेस नेताओं में होड़', मणिशंकर के बयान पर भड़के राम कदम बोले

Mani Shankar Aiyar: बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस नेता के बयान पर जमकर उनकी खिंचाई की. शहजाद पूनावाला ने कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान ही भारत टूटा था. इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद.

Ram Kadam Slams Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के 'भारत टूटा हुआ है' कमेंट के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन पर हमला बोला है. बीजेपी नेता राम कदम (Ram Kadam) ने मणिशंकर अय्यर के इस बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया. कदम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए पूछा, "कांग्रेस नेताओं को भारत को नीचा दिखाने का इतना जुनून क्यों है?"

मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कमेंट करते हुए कहा था कि भारत टूटा हुआ है और उनकी पार्टी देश को ठीक करने का काम कर रही है. उनके इस कमेंट को लेकर अब विवाद हो गया है. बीजेपी नेता राम कदम ने मणिशंकर अय्यर पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा, "कांग्रेस नेता को शर्म आनी चाहिए. वे कह रहे हैं कि भारत टूटा हुआ है और वो जोड़ रहे हैं. पाकिस्तान और चीन के चमचे. कम से कम देश के साहसी जवानों के बारे में सोचा होता. भारत को नीचा दिखाने में कांग्रेस नेताओं में इतनी होड़ क्यों लगी है. देश के गद्दारों... माफी मांगो देश की."

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर बीजेपी ने उन पर पर चौतरफा हमला बोला. राम कदम से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस नेता के बयान पर जमकर उनकी खिंचाई की. शहजाद पूनावाला ने कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान ही भारत टूटा था. इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद. उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस खुद राजस्थान से लेकर कर्नाटक तक एक बार फिर से सरदार पटेल को कमजोर करने के लिए टूट गई है. मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि भारत टूटा हुआ है! तो सरदार पटेल भारत को एकजुट करने में असमर्थ थे और राहुल गांधी इसे करेंगे? केवल विभाजन के समय भारत टूटा था इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद." 

मणिशंकर अय्यर का बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है. इस बीच पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत टूटा हुआ है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद इसके नाम में छिपा है. एक इंटरव्यू में मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई चुनावी एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि यात्रा खत्म होने के बाद चुनावी राजनीति पर चर्चा होगी. चुनावी जीत में विपक्षी एकता जरूरी होगी. उन्होंने कहा, "चुनावों में जीत के लिहाज से यात्रा का मकसद पूरा होगा या नहीं, यह मैं अभी नहीं कह सकता."

इसे भी पढ़ेंः-

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान और तुनिषा शर्मा के बीच आखिरी मिनटों में क्या हुआ था? पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget