एक्सप्लोरर

कर्नाटक में सावरकर पर सियासत, विपक्ष के नेता आर अशोक ने दी कांग्रेस को धमकी, कहा- विधानसभा से हटी फोटो तो करूंगा प्रदर्शन

Karnataka Politics on Savarkar: कर्नाटक में सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच लंबे समय से टकराव होता रहा है. ये टकराव एक बार फिर देखने को मिल रहा है.

Karnataka Politics: कर्नाटक में एक बार फिर सावरकर लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत शुरू हो गई है. कर्नाटक के विपक्ष के नेता (एलओपी) आर अशोक ने बेलगावी में विधानसभा से विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है. रिपोर्टर्स से बात करते हुए अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सावरकर की तस्वीर को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर से बदलकर विधानसभा में लगाना चाहती है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी विधायक आर अशोक ने कहा कि उनकी पार्टी की जब राज्य में सरकार थी, तो उसने विधानसभा में सावरकर की फोटो लगाई. सावरकर देशभक्त थे और वह आजादी की लड़ाई के लिए जेल भी गए थे. अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तस्वीर हटाने का प्लान बना रही है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सावरकर की फोटो को हटाकर नेहरू की तस्वीर को लगाना चाहती है, ताकि वंशवादी राजनीति का महिमामंडन किया जा सके. 

आर अशोक ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए? 

विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, 'उनका (कांग्रेस सरकार) तर्क है कि सावरकर की तस्वीर के बजाय दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई जानी चाहिए.' उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक में केवल दादा, मां, बेटे और पोते की तस्वीरें लगाना पसंद करती है. विपक्ष के तौर पर हम सत्तारुढ़ सरकार से भिड़ेंगे और धरना देंगे.' अशोक ने आगे कहा कि बीजेपी कांग्रेस सरकार के सांप्रदायिक कदमों और टीपू सुल्तान की विचारधाराओं को थोपने का विरोध भी करने वाली है. 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने विधानसभा में सावरकर की फोटो का अनावरण किया था. बीजेपी के इस कदम की कांग्रेस ने आलोचना की थी. विधानसभा में सावरकर की फोटो लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था. हालांकि, सावरकर के अलावा विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, बीआर अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद और बसवन्ना की फोटो का भी अनावरण किया गया था. मगर नेहरू की फोटो नहीं लगाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास की सबसे विवादित शख्सियत हैं सावरकर, जिसे इंदिरा ने कहा महान सपूत, कांग्रेस बताती है माफीवीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget