एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन करेगी बीजेपी, आज होगी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक

BJP Parliamentary Board Meeting: राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहा है और ऐसे में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है. ये बैठक आज शाम को पार्टी मुख्यालय पर होगी.

India Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board ) की बैठक होगी. ये बैठक शाम 6 बजकर 45 मिनट पर से शुरू होगी. सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी. ये बैठक मंगलवार शाम बीजेपी मुख्यालय (BJP Headquarter) में हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं.

बीजेपी ने इस चुनाव के सिलसिले में पहले ही एक 14-सदस्यीय प्रबंधन दल गठित किया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई अन्य मंत्री, बीजेपी के तीन महासचिव और कुछ अन्य नेता इसके सदस्य हैं.

विपक्षी पार्टियों से बात करने के लिए अलग टीम बनी

BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ रविवार को चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी. बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करने के लिए अधिकृत किया था.

जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह इन नेताओं से कर चुके हैं बात

जेपी नड्डा (JP Nadda) और राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दोनों ने राष्ट्रपति (President) पद के उम्मीदवार (Candidate) के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar), टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamta Benarjee), जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar), बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक (Naveen Patnayak) और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) सहित वरिष्ठ नेताओं से बात की है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: President Election 2022: कल शरद पवार के घर होगी विपक्षी नेताओं की बैठक, कौन होगा चेहरा?

ये भी पढ़ें: Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर सीताराम येचुरी और शरद पवार की मुलाकात, हुई इस मुद्दे पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget