एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को चोट लगी, बोले-राहुल गांधी ने धक्का मारा

BJP MP Pratap Chandra Sarangi: बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया.

BJP MP Pratap Chandra Sarangi: बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई.

इसके अलावा कांग्रेस ने दावा किया है कि बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ बीजेपी के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धक्कामुक्की की है.

 बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने लगाए ये आरोप 

बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा,  "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया." वहीं, प्रताप सारंगी की तबीयत बिगड़ गए हैं. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का माराने का आरोप है. वो आईसीयू में भर्ती हैं. 

राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे. मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है. यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है. मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं."

मणिकम टैगोर ने दिया बड़ा बयान 

इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद बी. मणिकम टैगोर ने कहा कि बीजेपी वाले ड्रामा कर रहे हैं. हम इस घटना को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे.  इससे पहले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध मार्च निकाला. 

'बीजेपी ने किया अंबेडकर जी का अपमान' 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "वे(भाजपा) अपनी आत्मरक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कल ही अमित शाह के माध्यम से बाबासाहेब अंबेडकर को बहुत नुकसान पहुंचाया. कल भाजपा के सोशल मीडिया ने क्या किया? उन्होंने अंबेडकर जी की जगह सोरोस की तस्वीर लगा दी और वे फिर से उनका मजाक उड़ा रहे हैं. यह फिर से अंबेडकर जी का अपमान है. मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं? ये चीजें उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं."

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget