एक्सप्लोरर

तेल की बढ़ती कीमतों पर बीजेपी सांसद आजीबोगरीब बयान, बोले- लोगों की आमदनी भी तो बढ़ रही है

देश भर में लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है. वहीं बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बयान दिया है. सोलंकी ने कहा कि अगर पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं तो उसी अनुपात में लोगों की आमदनी भी तो बढ़ी है.

भोपाल: एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता का बुरा हाल है वहीं दूसरी ओर महंगाई के इन जख्मों पर मरहम लगाने के लिए नेता अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं. बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ऐसा ही बयान दिया है. सोलंकी ने भोपाल में कहा कि अगर पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं तो उसी अनुपात में लोगों की आमदनी भी तो बढ़ी हैं. इतना ही नहीं लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का ठीकरा सोलंकी ने कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल पर फोड़ दिया.

बीजेपी सांसद सोलंकी ने कहा, ''जिस अनुपात में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, उसी अनुपात में लोगों की आमदनियां भी बढ़ी हैं. पेट्रोल की कीमतें सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार में नहीं बढ़ी हैं. इस देश का दुर्भाग्य है कि शुरू के 55 सालों में कांग्रेस सरकार ने यहां पर शासन किया. उन्होंने यहां पर ऐसा कोई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं किया, जिससे इन कीमतों को बढ़ने से रोका जा सके. लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार इस बात के लिए प्रयासरत है कि इन कीमतों को नियंत्रित किया जाए.''

लगातार नौवें दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़ गई है. जिसके बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 रुपए पहुंच गई है. बड़ी बात यह है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में सामान्य पेट्रोल 100.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 96 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चला गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.00 रूपए प्रति लीटर और डीजल की 86.97 रूपए प्रति लीटर हो गई है. अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम रोज नए रिकॉर्ड स्तर को छू रहे हैं.

  • मुंबई- पेट्रोल 96 रुपए, डीजल 86.97 रुपए प्रति लीटर
  • बेंगलुरू- पेट्रोल 92.48 रुपए, डीजल 84.72 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 91.73 रुपए, डीजल 85.05 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 90.79 रुपए, डीजल 83.54 रुपए प्रति लीटर
यह भी पढ़ें- टूलकिट कांड में सातवां नाम आया सामने, धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर पुडुचेरी: सियासी संकट में फंसी नारायणसामी की सरकार, LG किरण बेदी को राष्ट्रपति ने हटाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget