एक्सप्लोरर

थम नहीं रहा हनुमान जी का जाति विवाद, मोदी के मंत्री ने बताया नानिहाल का पता, जानें अब तक किसने क्या कहा

कुछ वक्त पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित बताया था, जिसके बाद से इस बयान को लेकर उठापटक तेज हो गई है.

नई दिल्ली: हनुमान जी की जाति को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने के बाद से कई से नेताओं से लेकर धर्मगुरु तक इस पर बयान दे चुके हैं. वहीं भीम आर्मी ने एलान कर दिया है कि दलित समुदाय देश भर के हनुमान मंदिर को अपने कब्जे में ले ले. हम आपको बताते हैं कि अब तक इस सारे विवाद में किस-किस ने क्या-क्या प्रतिक्रियाएं दी है.

योगी आदित्यनाथ: योगी ने अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था. योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है.

अश्विनी कुमार चौबे: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर को हनुमान जी का ननिहाल बताया है. उन्होंने आगे बताया कि बक्सर में अंजना सरोवर है, साथ ही बक्सर में ही विश्वामित्र ने राम जी को धनुष की ट्रेनिंग दी थी. उन्होंने जाति के संबंध में कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं होती.

बाबा रामदेव: रांची के कार्यक्रम में पहुंचे बाबा रामदेव ने हनुमान जी के जाति विवाद पर कहा कि हनुमान जी राम भक्त हैं. वो अष्ट सिद्धि के ज्ञाता होने के साथ-साथ क्षत्रिय हैं.

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह: सुरेंद्र सिंह ने अपने ही सीएम के बयान से असहमती जातते हुए कहा कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है. भगवान तो सभी जातियों के भगवान हैं. भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है.

नंद कुमार साय: राष्ट्रीय अनूसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने हनुमान को अनूसूचित जनजाति का बताया है और कहा है कि वो आदिवासी थे. नंद कुमार साय ने कहा कि लोग समझते हैं राम की सेना में वानर थे, भालू थे और गिद्ध थे. ऐसा नहीं है. हमारी जनजाति, हमारे समाज में गिद्ध और हनुमान गोत्र हैं. ये तो वो आदिवासी थे जो भगवान राम की लड़ाई में उनके साथ गए थे.

रामदेव ने कहा- मंदिर नहीं बना तो BJP से भरोसा उठेगा, विजयवर्गीय बोले- अभी अध्यादेश नहीं

सत्यपाल सिंह: केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा, ''भगवान राम और हनुमान जी के युग में, इस देश में कोई जाति-व्यवस्था नहीं थी. कोई दलित, वंचित और शोषित नहीं था. हनुमान जी आर्य थे. इस बात को मैंने स्पष्ट किया है, उस समय आर्य जाति थी और हनुमान जी उसी आर्य जाति के महापुरुष थे."

चंद्रशेखर आजाद (भीम आर्मी प्रमुख): बीजेपी नेता की इस टिप्पणी पर चंद्रशेखर ने कहा, "दलितों को देश के सभी हनुमान मंदिरों की कमान अपने हाथ में ले लेनी चाहिए और उन मंदिरों में दलितों को पुजारी नियुक्त करना चाहिए."

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने हनुमान जी की जाति बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी को दलित शब्द से संबोधित करना गलत है. दलित शब्द तो मायावती की देन है. शंकराचार्य ने कहा उन्होंने तो रूद्र का रूप त्याग कर वानर रूप रखा था. सनातन संस्कृति में दलित शब्द का उल्लेख नहीं है.

योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज होने के साथ सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा गर्मा गया है. बहुत से लोगों ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आगरा के एक हनुमान मंदिर पर दलित समुदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया है.

VIDEO: पेरु में बहती पेट्रोल की नदी ! ऐसा भी होता है !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget