एक्सप्लोरर

हिमाचल के नए CM होंगे जयराम ठाकुर, 27 को शपथ, ABP से कहा- 'जनता के सपनों को साकार करेंगे'

हिमाचल में बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था. धूमल की हार के बाद हिमाचल में सीएम को लेकर सस्पेंस बढ़ गया था.

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर बीते एक हफ्ते से जारी सस्पेंस खत्म हो गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर का नाम तय किया गया. चुनाव में सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकार था. आखीरी दौर तक जय राम ठाकुर के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रेस में थे.

जयराम ठाकुर 27 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.  ABP न्यूज़ से खास बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि वो जनता के सपनों को साकार करेंगे.

हिमाचल में पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने कहा, ''आज सबसे पहले बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस चर्चा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय बोर्ड के निर्णय को सबके सामने रखा गया. इसके बाद विधान मंडल की बैठक में प्रेम कुमार धूमल जी ने जयराम ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा. इस पर सभी विधायकों ने समर्थन किया.''

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा, "मैं सभी का धन्यवाद देता हूं, सभी विधायकों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे अपना नेता चुना. हम सब हिमाचल में बीजेपी की जीत का इंतजार कर रहे थे. हिमाचल कांग्रेस मुक्त हुआ है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष अमित शाह जी और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं. हम कोशिश करेंगे कि जनता और केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों को पूरा कर पाऊं.''

विधायक दल की बैठक के साथ ही प्रदेश की कोर कमेटी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को भी शिमला पहुंचने को कहा गया था. शांता कुमार के साथ बीजेपी के सभी सांसद सुबह शिमला पहुंचे.

कौन हैं जयराम ठाकुर?

हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर का शुमार एक सीनियर नेता के तौर पर होता है. आरएसएस से जुड़ाव और एबीवीपी के जरिए राजनीति में कदम रखने वाले जयराम ठाकुर सूबे के एक ईमानदार और गैर विवादित छवि के नेता हैं.

जयराम ठाकुर पांच बार के विधायक हैं. इस बार मंडी जिले के सेराज सीट से विधायक चुने गए. जयराम ठाकुर पहली बार 1998 में विधायक बने और तब से ही सूबे की राजनीति में उनका एक बड़ा कद रहा है. 2009-2013 के बीच वो हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. 52 साल के जयराम ठाकुर अपनी साफ-सुथरी छवि के साथ प्रेम कुमार धूमल की सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वो ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री रहे हैं. क्षत्रीय परिवार में जन्मे जयराम ठाकुर ने अपनी पढ़ाई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की. ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने एबीवीपी ज्वाइन किया और वहीं से राजनीति में कदम रखा.

क्यों चुने गए?

जयराम ठाकुर की साफ सुथरी छवि और गैर विवादित होना उनकी सबसे बड़ी पूंजी है.

जयराम ठाकुर के चयन के साथ ही हिमाचल प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के हाथों में चला गया है. इससे पहले हिमाचल में सत्ता की कमान प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह की पुरानी पीढ़ी के पास थी जिनकी उम्र 70 से ऊपर है. वीरभद्र सिंह तो 80 पार कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget