एक्सप्लोरर

बीजेपी ने पहले ही तय कर लिया था 'प्रोडक्ट मोदी', उनकी अच्छी तरह से मार्केटिंग की- शशि थरूर

शशि थरूर का मानना है कि अगर कांग्रेस की 'न्याय योजना' (न्यूनतम आय सुरक्षा योजना) छह महीने पहले लाई गई होती तो यह काफी संख्या में मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल रहता.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में अपने आर्थिक हितों के लिए वोट नहीं दिया. साथ ही, बीजेपी ने पहले ही तय कर लिया था कि उसका 'प्रोडक्ट' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनका 'बहुत असाधारण व्यक्तित्व' गढ़ कर उनकी काफी अच्छी तरह से मार्केटिंग की. थरूर ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर भारत में मतदाताओं की भावना पर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रभाव को कांग्रेस ने शायद नजरअंदाज किया, जहां बीजेपी को चुनाव को 'खाकी' जनमत संग्रह में तब्दील करने की कोशिश में बड़ी सफलता मिली.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिल सकी. थरूर का मानना है कि अगर कांग्रेस की 'न्याय योजना' (न्यूनतम आय सुरक्षा योजना) छह महीने पहले लाई गई होती तो यह काफी संख्या में मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल रहता. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव नतीजों से यह साफ हो गया कि निश्चित तौर पर कुछ मूलभूत मुद्दे रहे हैं, जिन्हें हम नहीं समझ पाए. बेशक, यह हमें आत्मावलोकन और विस्तृत आंकलन करने की ओर ले जाएगा कि असल में वे मुद्दे कौन से रहे, जिन्हें हम नहीं समझ सके.

थरूर ने कहा कि कांग्रेस यह मान कर चल रही थी कि बेरोजगारी का 45 साल में अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंचना, कृषि के क्षेत्र में संकट और नोटबंदी जैसे अन्य कदमों के विनाशकारी प्रभाव लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ''आखिरकार, यह माना जाता है मतदाता अपने आर्थिक हितों के अनुसार वोट डालेंगे. लेकिन इस बार भारतीय मतदाता ने यह नहीं किया और हमें यह समझने की जरुरत है कि ऐसा क्यों नहीं हुआ.''

बीजेपी अहम संदेशों को बेहतर तरीके से पहुंचा रही है- थरूर थरूर ने कहा कि शायद एक वजह यह भी हो सकती है कि बीजेपी अहम संदेशों को बेहतर तरीके से पहुंचा रही है. उन्होंने कहा, ''उसने (बीजेपी ने) पहले ही तय कर लिया था कि उसका 'प्रोडक्ट' मिस्टर मोदी हैं और उसने उनकी अच्छी तरह से मोर्केटिंग की.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आधुनिक भारत के राजनीतिक इतिहास में मोदी को सर्वाधिक असाधारण व्यक्तित्व के रूप में गढ़ कर पेश किया. उनके लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाने में हजारों लोगों को लगाया गया, मुख्यधारा की मीडिया को डराया-धमकाया गया, हर जगह कैमरामैन तैनात किए, चौबीसों घंटे उनका प्रचार चालू रखा गया और उनके हर कदम का प्रचार करने के लिए कर दाताओं के 5,600 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाये गए.

थरूर ने तिरुवनंतपुरम सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी को अपनी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार करने और उन्हें बढ़ा चढ़ा कर दिखाने से अपार सफलता मिली. लोकसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन थरूर ने तिरुवनंतपुरम सीट से करीब एक लाख वोटों के अंतर से जीत की हैट्रिक लगाई.

कर्नाटक में सियासी संकट, कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मीटिंग करेंगे केसी वेणुगोपाल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Embed widget